facebookmetapixel
भारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकातSIF में 360 ONE MF की एंट्री, DynaSIF Equity Long-Short Fund लॉन्च; किसके लिए सही निवेश?Suzlon Q3 Results: ₹445 करोड़ का मुनाफा, कमाई बढ़कर ₹4228 करोड़; फिर भी शेयर ने क्यों लगाया 4% का गोता ?भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर तेजी, मिड-मार्च तक औपचारिक समझौते का लक्ष्य: पीयूष गोयलBudget 2026 का टैक्स झटका, डिविडेंड और म्युचुअल फंड निवेश अब महंगे क्यों?₹200 तक जाएगा फर्टिलाइजर कंपनी का शेयर! हाई से 44% नीचे, ब्रोकरेज ने कहा – लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक मजबूतशेयर, सोना, डेट और रियल्टी… ​कहां-कितना लगाएं पैसा? मोतीलाल ओसवाल वेल्थ ने बताई स्ट्रैटेजी

Swiggy ने टॉप मैनेजमेंट में किया फेरबदल, फ्लिपकार्ट के पूर्व अधिकारी ध्रुवीश ठक्कर को किया नियुक्त

Swiggy का आईपीओ इस महीने के आखिर में आने की उम्मीद है।

Last Updated- September 04, 2024 | 10:59 PM IST
Swiggy Q2 Results

फूड डिलिवरी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी स्विगी अपने भावी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) से पहले अपने शीर्ष स्तर पर फेरबदल कर रही है। इसका आईपीओ इस महीने के आखिर में आने की उम्मीद है। कंपनी ने बुधवार को कहा कि उसने स्विगी डाइनआउट में राजस्व और वृद्धि के लिए सहायक उपाध्यक्ष के रूप में ध्रुवीश ठक्कर को शामिल किया है जो पहले फ्लिपकार्ट में वरिष्ठ निदेशक, विपणन और राजस्व प्रमुख थे।

अलबत्ता ठक्कर फ्लिपकार्ट के एकमात्र ऐसे पूर्व अधिकारी नहीं हैं जिन्हें फूड डिलिवरी क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी ने नियुक्त किया है। पिछले सप्ताह स्विगी ने फ्लिपकार्ट के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष और किराना प्रमुख अमितेश झा को अपने क्विक कॉमर्स कारोबार स्विगी इंस्टामार्ट के मुख्य कार्य अधिकारी के रूप में नियुक्त किया था। उन्होंने सह-संस्थापक फणी किशन की जगह ली है, जो अब स्विगी की केंद्रीय वृद्धि इकाई की देखरेख करते हुए व्यापक संगठन-व्यापी भूमिका संभालेंगे।

पिछले महीने की शुरुआत में कंपनी ने इंस्टामार्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मुख्य परिचालन अधिकारी के रूप में साईराम कृष्णमूर्ति को नियुक्त किया था। इंस्टामार्ट में वरिष्ठ नियुक्तियों के क्रम के बाद उनकी नियुक्ति हुई है। कंपनी ने हाल में हिमवंत श्रीकृष्ण कुर्नाला को उत्पाद एवं कारोबार के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आकाश भोटिका को तकनीकी सलाहकार के उपाध्यक्ष, मयंक राजवैद्य को फलों और सब्जियों के उपाध्यक्ष और मनु शशिधरन को इंस्टामार्ट की एफएमसीजी श्रेणी के एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट के रूप में नियुक्त किया है।

इस बीच स्विगी के मुख्य विकास और विपणन अधिकारी अश्वथ स्वामीनाथन ने कंपनी छोड़ दी है। इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष कार्तिक गुरुमूर्ति ने पिछले साल के आखिर में अपना उद्यम बनाने के लिए कंपनी छोड़ दी थी।

First Published - September 4, 2024 | 10:59 PM IST

संबंधित पोस्ट