facebookmetapixel
Advertisement
लोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलानIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली के लग्जरी होटलों में रेट्स आसमान पर, स्वीट्स 30 लाख रुपये तकफार्मा दिग्गजों की हुंकार: चीन से मुकाबले के लिए भारतीय दवा नियमों में बड़े सुधार की जरूरतपीएम इंटर्नशिप योजना में बदलाव की तैयारी; इंटर्नशिप अवधि और आयु सीमा में कटौती संभवमारुति सुजुकी की रफ्तार: 2025 में रेल से 5.85 लाख वाहनों की रिकॉर्ड ढुलाई, 18% का शानदार उछालFY26 की पहली छमाही में कंपनियों का कैपेक्स 6 साल के हाई पर, इंफ्रा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने दिखाई तेजीजगुआर लैंड रोवर के वैश्विक नक्शे पर तमिलनाडु: रानीपेट में ₹9,000 करोड़ के TATA-JLR प्लांट का उद्घाटन

Swiggy IPO: आईपीओ को सेबी की मंजूरी, कम से कम 21 दिन के लिए सार्वजनिक तौर पर रखना होगा DRHP

Advertisement

Swiggy का 11,000 करोड़ रुपये का हो सकता है इश्यू

Last Updated- September 24, 2024 | 11:05 PM IST
Swiggy Q2 Results

बाजार नियामक सेबी ने फूड डिलिवरी दिग्गज स्विगी को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी दे दी है। मामले से सीधे जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी। कंपनी ने गोपनीय तरीके से 30 अप्रैल को सेबी के पास पेशकश दस्तावेज जमा कराए थे। इस वजह से आईपीओ की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध नहीं है। हालांकि खबरें बताती है कि यह आईपीओ करीब 11,000 करोड़ रुपये का है, जिसमें नए शेयर जारी कर 5,000 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे।

स्विगी को आईपीओ पेश करने से पहले अद्यतन विवरणिका का मसौदा (डीआरएचपी) कम से कम 21 दिन के लिए सार्वजनिक तौर पर रखना होगा। इस दौरान मसौदे पर आम लोगों को राय देने की इजाजत होगी। अवधि पूरी होने के बाद कंपनी आईपीओ ला सकती है। जोमैटो के बाद स्विगी सूचीबद्ध होने वाली दूसरी फूड डिलिवरी फर्म होगी। जोमैटो का मूल्यांकन अभी 2.6 लाख करोड़ रुपये है और इसके शेयर इस साल अभी तक 2.3 गुना उछल गए हैं।

सूत्रों ने कहा कि स्विगी अपना आईपीओ नवंबर में पेश करना चाह रही है। अगर वह कामयाब रही तो स्विगी गोपनीय तरीके से दस्तावेज जमा कराकर आईपीओ लाने वाली पहली कंपनी होगी। स्विगी के अलावा सिर्फ तीन अन्य कंपनियों ने इसके लिए गोपनीयता का मार्ग चुना है। ये हैं पार्टनर्स ग्रुप व केदार कैपिटल प्रवर्तित विशाल मेगा मार्ट, सॉफ्टबैंक प्रवर्तित होटल एग्रीगेटर ओयो और डीटीएच फर्म टाटा प्ले।

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement