facebookmetapixel
Advertisement
भाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेखभारत-सेशेल्स के बीच 19 समझौते, हिंद महासागर में समुद्री सुरक्षा साझेदारी को मिली मजबूतीITR Filing 2026: रिटर्न से पहले लेंगे सभी कागज जांच तो नहीं आएगी आयकर नोटिस की आंचEditorial: QCO नियमों में ढील पर्याप्त नहीं, गुणवत्ता ढांचे की व्यापक समीक्षा जरूरीMission SEHAT: पोषण सुरक्षा के लिए कृषि और स्वास्थ्य को जोड़ेगी नई पहल‘कॉमिक्स’ पत्रकारिता से यह कैसा डर? जो सैको की किताब हटाना ‘प्रकाशन जगत का मजाक’बाजार हलचल: मुंबई में वेदर डेरिवेटिव की नैया, ग्रे बाजार दे रहा सतर्कता का संकेतSIP का बढ़ता दम: ऐक्टिव इक्विटी म्युचुअल फंड AUM में हिस्सेदारी पहली बार 40% के पारVarun Beverages Share: असाही के साथ करार से बढ़ेगा बिजनेस, ब्रोकरेज ने जताई तेजी की उम्मीद

सुजलोन एनर्जी ने 100 करोड़ का पैकेज घोषित किया

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:24 PM IST

टरबाइन बनाने वाली दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी सुजलॉन एनर्जी लिमिटेड ने निर्यात की गई टरबाइनों में आयी खराबी को ठीक करने के लिए 100 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के लिए धनराशि वित्त वर्ष 2008 की  चौथी तिमाही में मुहैया कराई जाएगी। इस परियोजना को 6 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी आंद्रे होर्बाच ने बताया कि कंपनी अपने ग्राहकों को अच्छी सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा अपने ग्राहकों से बेहद खास रिश्ता रहा है। इस पैकेज से हमारे भागीदारों के हित भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में अस्थाई रूप से बदले जाने वाले ब्लेड्स के बड़े भंडार को संभाल जाएगा। इससे चालू टरबाइनों के परिचालन बेहतर हो पाएगा। यह प्रक्रिया 6 महीनों में पूरी कर ली जाएगी। इसमें सुजलॉन की वैश्विक तकनीकी क्षमता और इसकी ब्लेड निर्माण और सेवा सुविधा का उपयोग किया जाएगा।
कंपनी अपने संसाधनों और क्षमता के बूते इस कार्यक्रम को कम समय में पूरा कर लेगी। इससे ऑर्डर और चालू योजनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इससे ढ़ांचागत सुधारों को मजबूती मिलेगी और 1251 417 सेट्स ब्लेड्स पर काम किया जाएगा। इसमें से 930 ब्लेड्स लग चुके हैं और बाकी पर काम चल रहा है।

Advertisement
First Published - March 3, 2008 | 6:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement