facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

Sun Pharma Q1FY26 Results: नेट प्रॉफिट 20% लुढ़ककर ₹2,279 करोड़ पर आया, आमदनी में 8.57% का इजाफा

Advertisement

कंपनी के शेयर बीएसई पर 1.69% की गिरावट के साथ ₹1705.55 प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

Last Updated- July 31, 2025 | 4:21 PM IST
Sun Pharma Q1FY26 Results

Sun Pharma Q1FY26 Results: सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों की घोषणा की। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 20% घटकर 2,279 करोड़ रुपये पर आ गया। मुंबई स्थित इस प्रमुख दवा कंपनी का मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,836 करोड़ रुपये रहा था।

सनफार्मा की कमाई 8.57% बढ़ी

सन फार्मा ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसकी कुल आमदनी जून तिमाही में 8.57% बढ़कर 14,316 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 13,185 करोड़ रुपये थी।

Also Read: HUL Q1FY26 Results: मुनाफा 6% बढ़कर ₹2,768 करोड़ पर पहुंचा, शेयर 3% से ज्यादा चढ़ा

भारत में मजबूत गति जारी- दिलीप सांघवी

सन फार्मा के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (CMD) दिलीप सांघवी ने कहा कि दवा विनिर्माता कंपनी ने जून तिमाही के दौरान मजबूत प्रदर्शन किया है, जहां समग्र वृद्धि उसके सभी बाजारों में स्थिर प्रगति को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “भारत में मजबूत गति जारी है, जो हमारे प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। लेक्सेलवी की अमेरिका में पेशकश एक महत्वपूर्ण कदम है, जो गंभीर एलोपेसिया एरीटा के रोगियों के लिए एक नया उपचार विकल्प प्रदान करता है।”

कंपनी के शेयर बीएसई पर 1.69% की गिरावट के साथ ₹1705.55 प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए।

Advertisement
First Published - July 31, 2025 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement