facebookmetapixel
Q3 Results: DLF का मुनाफा 13.6% बढ़ा, जानें Zee और वारी एनर्जीज समेत अन्य कंपनियों का कैसा रहा रिजल्ट कैंसर का इलाज अब होगा सस्ता! Zydus ने भारत में लॉन्च किया दुनिया का पहला निवोलुमैब बायोसिमिलरबालाजी वेफर्स में हिस्से के लिए जनरल अटलांटिक का करार, सौदा की रकम ₹2,050 करोड़ होने का अनुमानफ्लाइट्स कैंसिलेशन मामले में इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हटाए गएIndiGo Q3 Results: नई श्रम संहिता और उड़ान रद्द होने का असर: इंडिगो का मुनाफा 78% घटकर 549 करोड़ रुपये सिंडिकेटेड लोन से भारतीय कंपनियों ने 2025 में विदेश से जुटाए रिकॉर्ड 32.5 अरब डॉलरग्रीनलैंड, ट्रंप और वैश्विक व्यवस्था: क्या महा शक्तियों की महत्वाकांक्षाएं नियमों से ऊपर हो गई हैं?लंबी रिकवरी की राह: देरी घटाने के लिए NCLT को ज्यादा सदस्यों और पीठों की जरूरतनियामकीय दुविधा: घोटालों पर लगाम या भारतीय पूंजी बाजारों का दम घोंटना?अवधूत साठे को 100 करोड़ रुपये जमा कराने का निर्देश 

HUL Q1FY26 Results: मुनाफा 6% बढ़कर ₹2,768 करोड़ पर पहुंचा, शेयर 3% से ज्यादा चढ़ा

HUL Q1FY26 Results: कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 5.15% बढ़कर ₹16,296 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह %15,497 करोड़ पर था।

Last Updated- July 31, 2025 | 4:20 PM IST
HUL Q1FY25 Results

HUL Q1FY26 Results: देश की प्रमुख एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। Q1FY25 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.97% बढ़कर ₹2,768 करोड़ पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹2,612 करोड़ था। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में HUL ने बताया कि कंपनी को यह बढ़त पिछले साल चुकाए गए टैक्स के पुनर्मूल्यांकन से हुए लाभ के कारण मिली है।

HUL का ऑपरेशन से रेवेन्यू 5.15% बढ़ा

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसका ऑपरेशन से रेवेन्यू 5.15% बढ़कर ₹16,296 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह ₹15,497 करोड़ पर था। इस वृद्धि में वॉल्यूम ग्रोथ की अहम भूमिका रही। कंपनी डव, लाइफबॉय, लक्स, लैकमे और सनसिल्क जैसे लोकप्रिय ब्रांड बनाती है।

Also Read: Closing Bell: मेटल और फार्मा शेयर में बिकवाली से गिरा बाजार, सेंसेक्स 296 अंक टूटा; निफ्टी 24,768 पर बंद

कंपनी का कुल खर्च 7.25% बढ़ा

HUL ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया, “कंपनी की कंसोलिडेटेड अंडरलाइंग सेल्स ग्रोथ (USG) 5% और अंडरलाइंग वॉल्यूम ग्रोथ (UVG) 4% रही।”

तिमाही के दौरान HUL का EBITDA मार्जिन 22.8% रहा, जो सालाना आधार पर 130 बेसिस प्वाइंट की गिरावट है। FMCG सेक्टर की यह दिग्गज कंपनी अपने कारोबार में निवेश बढ़ाने की रणनीति पर कायम रही। जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 7.25% बढ़कर ₹13,284 करोड़ हो गया। वहीं, अन्य आय समेत कुल आय 4.7% की बढ़त के साथ ₹16,715 करोड़ रही।

BSE पर, कंपनी का शेयर 3.61% चढ़कर ₹2525 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

First Published - July 31, 2025 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट