facebookmetapixel
Advertisement
India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिसEPF Scheme 2026: PF में अब सिर्फ 1,800 रुपये तक होगा अनिवार्य योगदान? जानिए नए नियम से कर्मचारियों पर क्या पड़ेगा असरदिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल, कैमरा पढ़ेगा नंबर प्लेट, अपने आप कटेगा पैसाबैंकिंग सेक्टर में कौन देगा बेहतर रिटर्न? मजबूत ग्रोथ और कम NPA के दम पर ये 4 शेयर बने ब्रोकरेज की पसंद

नैसकॉम की रिपोर्ट से खुलासा, डीपटेक स्टार्टअप परिवेश में भारत छठे स्थान पर

Advertisement

देश को वैश्विक एआई प्रतिभा और डेवलपरों के सबसे बड़े केंद्र के तौर पर देखा जा रहा है मगर डीपटेक के मामले में भारत दुनिया भर में छठे स्थान पर है।

Last Updated- June 20, 2024 | 10:16 PM IST
AI केंद्रित स्टार्टअप के लिए 2,000 करोड़ रुपये की योजना अगले वित्त वर्ष मेंः अधिकारी , Rs 2,000 crore planned for AI-focused startups in next financial year: Officials

नैसकॉम-जिनोव के एक हालिया अध्ययन में कहा गया है कि भारत में 3,600 से अधिक डीपटेक स्टार्टअप कंपनिया हैं और वैश्विक डीपटेक परिवेश में छठे स्थान पर है।

‘डंडियाज टीपटेक डॉनः फोर्जिंग अहेड’ शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि 3,600 डीपटेक में से 480 से अधिक डीपटेक स्टार्टअप कंपनियां सिर्फ कैलेंडर वर्ष 2023 में खुली हैं। यह साल 2022 के मुकाबले दोगुना अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 100 से ज्यादा डीपटेक कंपनियों ने नए डोमेन में बौद्धिक संपदा अथवा अनूठे समाधान तैयार किए हैं। उल्लेखनीय है कि साल 2023 में स्थापित की गईं 74 डीपटेक स्टार्टअप आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) पर केंद्रित हैं, जिसमें साल 2014 से साल 2022 की अवधि में 62 फीसदी से अधिक वृद्धि हुई है।

देश को वैश्विक एआई प्रतिभा और डेवलपरों के सबसे बड़े केंद्र के तौर पर देखा जा रहा है मगर डीपटेक के मामले में भारत दुनिया भर में छठे स्थान पर है।

नैसकॉम डीपटेक की प्रमुख कृतिका मुरुगेसन ने कहा, ‘भारत को शीर्ष डीपटेक स्टार्टअप परिवेश में शामिल होने के लिए प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान देने की जरूरत है। इसमें, उत्पाद तैयार करने और क्षमता बढ़ाने के लिए डीपटेक स्टार्टअप में पूंजी तक पहुंच, अगली पीढ़ी के नवाचार के लिए शिक्षा जगत के साथ मजबूत आरऐंडडी साझेदारी, स्टार्टअप के लिए सरकारी व्यवस्था को सुव्यवस्थित करना शामिल है।’

रिपोर्ट के मुताबिक, कैलेंडर वर्ष 2023 में भारतीय डीपटेक स्टार्टअप कंपनियों में एक साल पहले के मुकाबले रकम जुटाने के मामले में 77 फीसदी की गिरावट देखी गई और कुल 85 करोड़ डॉलर का ही निवेश मिला।

Advertisement
First Published - June 20, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement