facebookmetapixel
Advertisement
BCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचारट्रंप का ऐलान! अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर 100% टैरिफ, भारत के निर्यात को लग सकता है झटकाDBT योजनाओं का दूसरा पहलू! रिसर्च ने बताए फायदे, लेकिन लाभार्थियों की छंटनी ने बढ़ाई चिंताStock Market Update: शेयर बाजार में गिरावट जारी! सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला; रियल्टी शेयरों में भारी बिकवाली

भारत में स्पेसटेक स्टार्टअप्स को बढ़ावा देंगे ISRO, Microsoft

Advertisement
Last Updated- January 05, 2023 | 2:46 PM IST
ISRO Microsoft

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और माइक्रोसॉफ्ट ने गुरुवार को भारत में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

समझौता ज्ञापन का उद्देश्य देश भर में प्रौद्योगिकी उपकरणों और मंचों के साथ अंतरिक्ष तकनीक स्टार्ट-अप को सशक्त बनाना, बाजार में जाने और उन्हें उद्यम के लिहाज से तैयार होने में मदद करने के लिए परामर्श देना है। यह सहयोग ऐसे समय में आया है जब माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष और सीईओ सत्या नडेला ‘माइक्रोसॉफ्ट फ्यूचर रेडी टेक्नोलॉजी समिट’ में हिस्सा लेने के लिए शहर में हैं।

माइक्रोसॉफ्ट ने एक विज्ञप्ति में कहा कि सहयोग का इरादा भारत में सबसे होनहार अंतरिक्ष तकनीक नवप्रवर्तकों और उद्यमियों की बाजार क्षमता का उपयोग करने के इसरो के दृष्टिकोण को मजबूत करना है।

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ‘मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग’ जैसे अत्याधुनिक तरीकों का उपयोग करके विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए बड़ी मात्रा में उपग्रह डेटा के विश्लेषण और प्रसंस्करण में अंतरिक्ष तकनीक स्टार्ट-अप को बहुत लाभ होगा।

Advertisement
First Published - January 5, 2023 | 2:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement