facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

गिरफ्तारी के बाद फिनो बैंक में बड़ा बदलाव, नया अंतरिम CEO नियुक्त

Advertisement

सीएफओ केतन मर्चेंट तीन महीने तक संभालेंगे जिम्मेदारी, जीएसटी मामले में गिरफ्तारी के बाद एमडी-सीईओ ऋषि गुप्ता फिलहाल पद से दूर

Last Updated- March 09, 2026 | 8:54 AM IST
Fino Payments Bank

फिनो पेमेंट्स बैंक ने रविवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) केतन मर्चेंट को अंतरिम सीईओ नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। उन्हें 27 फरवरी से 3 महीने के लिए ऋषि गुप्ता के फिर से पदभार संभालने तक के लिए सीईओ बनाने की अनुमति मिली है। बैंक से एमडी और सीईओ गुप्ता को पिछले महीने गिरफ्तार कर लिया गया था।

बैंक ने कहा कि गुप्ता का बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में फिर से कार्यभार संभालना बैंक के बोर्ड और इसकी नामांकन और पारिश्रमिक समिति (एनआरसी) द्वारा उनकी उपयुक्तता के पुनर्मूल्यांकन के साथ-साथ रिजर्व बैंक के दृष्टिकोण पर निर्भर करेगा।

मर्चेंट बैंक के सीएफओ हैं। गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद बैंक के बोर्ड ने मर्चेंट को बैंक के प्रमुख और रोजाना के कामकाज देखने की जिम्मेदारी सौंपी थी। पिछले महीने गुप्ता को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित कथित उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें इस मामले में अभी जमानत नहीं मिली है। दिलचस्प है कि गुप्ता की गिरफ्तारी के करीब एक महीने पहले ही रिजर्व बैंक ने एमडी और सीईओ के रूप में गुप्ता का कार्यकाल 3 साल के लिए बढ़ाने को मंजूरी दी थी, जो 2 मई 2026 से प्रभावी है।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बैंक ने कहा, ‘हम सूचित करना चाहते हैं कि रिजर्व बैंक ने 6 मार्च, 2026 को एक पत्र में मर्चेंट को बैंक को 3 महीने या गुप्ता के फिर से कार्यभार संभालने तक अंतरिम सीईओ नियुक्त किए जाने को मंजूरी दे दी है, जो 27 फरवरी, 2026 से प्रभावी होगा।’

पिछले साल दिसंबर में रिजर्व बैंक ने फिनो पेमेंट्स बैंक को एक लघु वित्त बैंक (एसएफबी) में परिवर्तित होने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। यह एसएफबी में रूपांतरण के लिए आवेदन करने वाला पहला और एकमात्र पेमेंट्स बैंक है। फिनो के पास एसएफबी में परिवर्तित होने के लिए 18 महीने तक का समय है।

Advertisement
First Published - March 9, 2026 | 8:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement