Stocks to Watch Today: आज शेयर बाजार में कुछ प्रमुख कंपनियों पर निवेशकों की नजरें टिकी हुई हैं। इन कंपनियों में नई निवेश घोषणाएं, महत्वपूर्ण सौदे, तिमाही परिणाम, नियुक्तियां और ऑर्डर हासिल करना शामिल है। आइए जानते हैं आज किन स्टॉक्स पर विशेष ध्यान रहेगा।
Meesho को वित्तीय वर्ष 2023–24 के लिए आकलन आदेश और आयकर विभाग से डिमांड नोटिस मिला है। इस नोटिस के अनुसार कंपनी पर 1,499.73 करोड़ रुपये का टैक्स देय है, जिसमें लागू ब्याज भी शामिल है। निवेशक इस खबर से सावधान रह सकते हैं क्योंकि यह कंपनी की वित्तीय स्थिति और शेयर मूवमेंट पर असर डाल सकता है।
कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2026 के लिए इंटरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इस डिविडेंड की दर प्रति शेयर 6 रुपये है। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 12 मार्च तय की गई है।
Yes Bank के बोर्ड ने विनय मुरलीधर टोंसे को MD & CEO (Designate) नियुक्त किया है। टोंसे 12 मार्च से नियुक्ति की औपचारिकता पूरी करेंगे और 6 अप्रैल से वर्तमान MD & CEO प्रशांत कुमार के पद छोड़ने के बाद पदभार संभालेंगे।
Tata Power ने Salesforce के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह साझेदारी कंपनी के तेजी से बढ़ते रूफटॉप सोलर, EV चार्जिंग और स्मार्ट होम सॉल्यूशंस व्यवसाय के डिजिटलीकरण के लिए है। यह कदम भारत के नेट-जीरो लक्ष्यों और Tata Power की लंबी अवधि की क्लीन एनर्जी रणनीति के अनुरूप है।
कंपनी ने Sunsure Solarpark Thirty Eight Private Limited के 26.20 प्रतिशत शेयरों का अधिग्रहण करने के लिए तीन समझौते किए हैं। इस कंपनी का काम नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन और ट्रांसमिशन है। इस अधिग्रहण का उद्देश्य कंपनी की ग्रीन एनर्जी जरूरतों को पूरा करना और विद्युत कानूनों के अंतर्गत कैप्टिव पावर उपयोग नियमों का पालन करना है।
Max Estates को नोएडा के Max One प्रोजेक्ट के लिए RERA मंजूरी मिल गई है। यह परियोजना 10 एकड़ में फैली है और इसका संभावित निर्माण क्षेत्र 2.5 मिलियन वर्ग फुट है। इस प्रोजेक्ट से अनुमानित कुल बिक्री 2,000 करोड़ रुपये हो सकती है और लगभग 120 करोड़ रुपये का वार्षिक किराया राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।
फार्मा कंपनी को US Department of Justice से पत्र मिला है जिसमें कहा गया है कि उनके पास उपलब्ध जानकारी के आधार पर विभाग ने Foreign Corrupt Practices Act (FCPA) के तहत जांच बंद कर दी है। विभाग ने कंपनी के खिलाफ किसी भी कार्यवाही की सिफारिश नहीं की है। नवंबर 2020 में कंपनी ने Ukraine सहित अन्य देशों में हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स को कथित अनुचित भुगतान के आरोपों की जांच शुरू की थी।
कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी संजीव कुमार S को 6 मार्च से कंपनी से मुक्त कर दिया गया है।
Axis बैंक, Axis Securities और Axis Capital ने Max Financial Services को Axis Max Life Insurance में विलय के प्रस्ताव के लिए प्रार्थमिक सहमति दे दी है।
DSP Mutual Fund ने PET बोतल रीसायक्लिंग कंपनी Ganesha Ecosphere के 2.76 लाख शेयर (1.03 प्रतिशत हिस्सेदारी) 21.2 करोड़ रुपये में बेचे। इसी दौरान India Capital Fund ने 2.34 लाख शेयर 17.97 करोड़ रुपये में खरीदे।