facebookmetapixel
Advertisement
FASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ की गड़बड़ी, क्या सुरक्षित है आपका पैसा? बैंक के CEO ने कही ये बातजेफरीज से IT स्टॉक्स को तगड़ा झटका! 6 दिग्गज शेयर हुए डाउनग्रेड, 33% तक घटाया टारगेटShree Ram Twistex IPO सब्सक्राइब करने के लिए खुला, ग्रे मार्केट में 5% प्रीमियम; निवेश करें या नहीं?Cement sector: हाउसिंग कमजोर, फिर भी सीमेंट की डिमांड मजबूत, क्या है बड़ा ट्रिगर? जान लें ब्रोकरेज की रायMexico Cartel Leader Killed: ड्रग किंग के मारे जाते ही मेक्सिको में हाहाकार, भारतीयों को घरों में रहने की सलाह₹590 करोड़ धोखाधड़ी से हिला IDFC First Bank, शेयर 20% लोअर सर्किट पर; क्या है मामला?Clean Max Enviro IPO सब्स्क्रिप्शन के लिए खुला, अप्लाई करना चाहिए या नहीं? ब्रोकरेज ने ये दी सलाह

SoftBank ने Paytm में 2 प्रतिशत हिस्सा बेचा, 950 करोड़ रुपये मिले

Advertisement

इस बिकवाली के बाद अब कंपनी में SoftBank की शेयरधारिता घटकर 5.06 प्रतिशत रह गई है।

Last Updated- January 24, 2024 | 9:57 PM IST
Paytm

जापानी निवेशक सॉफ्टबैंक ने फिनटेक दिग्गज पेटीएम की पैतृक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस में पिछले एक महीने के दौरान अपनी दो प्रतिशत तक हिस्सेदारी घटाई है। सॉफ्टबैंक की इकाई एसवीएफ इंडिया हो​ल्डिंग्स (केमैन) लिमिटेड ने पिछले कुछ महीनों में खुले बाजार में अपने शेयर बेचकर हिस्सेदारी में कमी की है।

इस बिकवाली के बाद अब कंपनी में सॉफ्टबैंक की शेयरधारिता घटकर 5.06 प्रतिशत रह गई है। फरवरी 2023 में कंपनी की हिस्सेदारी 13.24 प्रतिशत थी। इस 2 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से सॉफ्टबैंक को करीब 950 करोड़ रुपये मिले हैं।

कंपनी ने मंगलवार को एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा, ‘एसवीएफ इंडिया हो​ल्डिंग्स (केमैन) ने 19 दिसंबर 2023 से 20 जनवरी 2024 के बीच वन97 कम्युनिकेशंस के 12,706,807 इ​​क्विटी शेयर बेचे।’

दिसंबर 2023 तक पेटीएम में विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की हिस्सेदारी 63.72 प्रतिशत थी, जो वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के 60.92 प्रतिशत से ज्यादा है।

घरेलू निवेशकों ने इस अव​धि में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई। उन्होंने अपना निवेश वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के 4.06 प्रतिशत से बढ़ाकर वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाह में 6.06 प्रतिशत कर लिया।

कंपनी का शुद्ध नुकसान तीसरी तिमाही में समेकित आधार पर घटकर 221.7 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही में 392 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर भी कंपनी ने अपना नुकसान 291.7 करोड़ रुपये के मुकाबले घटाया है।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 9:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement