facebookmetapixel
Advertisement
Flexi Cap Funds का जलवा कायम, 5 साल में ₹1 लाख के बनाए ₹2 लाख से ज्यादा; हर साल मिला 22% तक रिटर्नAI से IT कंपनियों की कमाई गिरेगी? Motilal Oswal की रिपोर्ट में 2 बड़े संकेतशेयर बाजार में जबरदस्त तेजी: सेंसेक्स 650 अंक उछला, निफ्टी ने 25,682 के पाररियल एस्टेट सेक्टर में आएगी नौकरियों की बौछार, 2030 तक 10 करोड़ लोगों को मिलेगा रोजगारIndia AI Impact Summit में PM मोदी ने परखा स्टार्टअप्स का दम, भविष्य की तकनीक पर हुई चर्चाGold-Silver ETF में रिकॉर्ड उछाल: 5 महीनों में AUM ₹3 लाख करोड़ के पार, इक्विटी फंड्स से ज्यादा आया निवेशExplainer: बैंक जमा से लेकर गाड़ी खरीदने तक, पैन कार्ड के नए नियम आने से और क्या-क्या बदल जाएगा?NPS के साथ अब मिलेगा हेल्थ कवर भी! स्वास्थ्य खर्चों के लिए बनेगा अलग ‘मेडिकल पेंशन’ फंडNew tax regime vs ELSS: क्या अब भी टैक्स सेविंग फंड में निवेश करना चाहिए?IDFC First Bank की खास सुविधा: अब FD पर मिलेगा क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पर 5% तक कैशबैक!

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन को 200 मेगावाट सोलर एनर्जी की सप्लाई करेगी SJVN Green Energy

Advertisement

एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से यूपीसीएल के साथ बिजली उपयोग समझौते (पीयूए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

Last Updated- January 06, 2024 | 9:56 AM IST
solar energy
Representative Image

एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने राजस्थान के बीकानेर की 1,000 मेगावाट क्षमता की परियोजना से 200 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

सरकारी स्वामित्व वाली एसजेवीएन ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एसजीईएल) के माध्यम से यूपीसीएल के साथ बिजली उपयोग समझौते (पीयूए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

शुक्रवार को एक बयान में कहा गया कि सौर परियोजना एसजेवीएन द्वारा राजस्थान में एसजीईएल के माध्यम से इरेडा की (भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी) की सीपीएसयू योजना के तहत विकसित की जा रही है। निर्माणाधीन परियोजना की विकास लागत 5,491 करोड़ रुपये है। इसके अप्रैल 2024 तक इसके चालू होने की योजना है।

परियोजना से उत्पन्न बिजली का उपयोग सरकारी संस्थाओं द्वारा सीधे या वितरण कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 6, 2024 | 9:56 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement