facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

सैलरी बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों को झटका – TCS ने कहा ‘फिलहाल नहीं’

Advertisement

कंपनी में नए लीडरशिप बदलाव, 42,000 नए इंजीनियरों की होगी भर्ती

Last Updated- April 11, 2025 | 11:20 AM IST
TCS

भारत की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने कहा है कि फिलहाल कंपनी अप्रैल से कर्मचारियों की सैलरी नहीं बढ़ाएगी। इसका कारण है वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, जिसे अमेरिका और दूसरे देशों के बीच चल रहे टैरिफ वॉर ने और बढ़ा दिया है। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही हालात सुधरेंगे और भविष्य को लेकर थोड़ी स्पष्टता आएगी, तब सही समय पर सैलरी हाइक दी जाएगी। TCS के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर मिलिंद लक्कड़ ने कहा, “हम वित्तीय वर्ष के दौरान तय करेंगे कि वेतन वृद्धि कब करनी है।”

महामारी जैसे हालात फिर से

TCS का यह फैसला कुछ वैसा ही है जैसा कंपनी ने पांच साल पहले कोविड महामारी के समय लिया था। तब भी ग्लोबल बिज़नेस पर ब्रेक लग गया था और कंपनी ने खर्चों में कटौती की थी। अब भी आईटी सेक्टर में अनिश्चितता का माहौल है, इसलिए दूसरी कंपनियां जैसे इंफोसिस और विप्रो भी ऐसा कदम उठा सकती हैं।

हालांकि सैलरी हाइक टाली गई है, लेकिन कंपनी 70% कर्मचारियों को इस तिमाही का 100% वेरिएबल पे देगी। बाकी कर्मचारियों का बोनस उनके बिज़नेस परफॉर्मेंस के आधार पर तय होगा। कंपनी के सीईओ कृति­वासन ने कहा कि प्रोजेक्ट्स में देरी और क्लाइंट्स की लागत पर नजर रखने की वजह से डिस्क्रेशनरी खर्च (ऐसे खर्च जो जरूरी नहीं होते) भी कम हुए हैं। अगर यही हालात रहे, तो आगे भी खर्चों में देरी हो सकती है।

42,000 इंजीनियरों की होगी भर्ती

TCS ने बताया कि वो वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में करीब 42,000 नए इंजीनियरों को कैंपस से हायर करेगी, जो लगभग उतनी ही संख्या है जितनी FY25 में भर्ती की गई थी। मार्च 2025 की तिमाही में कंपनी ने 625 नए लोग जोड़े, जबकि पूरे साल में कुल 6,433 लोगों की भर्ती हुई। पिछली बार कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 13,249 की कमी हुई थी।

मार्च 2025 के आखिर तक TCS में कुल 6,07,979 कर्मचारी हैं। इस तिमाही में कंपनी का एट्रिशन रेट यानी नौकरी छोड़ने वालों की दर 13.3% रही, जो पिछली तिमाही में 13% थी।

लीडरशिप में दो बड़े बदलाव

कंपनी ने एक साल बाद नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। टाटा संस की पूर्व चीफ डिजिटल ऑफिसर आरती सुब्रमण्यम को 1 मई से TCS का प्रेसिडेंट, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर और COO बनाया गया है। इसके अलावा टाटा स्ट्रैटजिक मैनेजमेंट ग्रुप के पूर्व सीईओ मंगेश साठे को कंपनी का चीफ स्ट्रैटेजी ऑफिसर बनाया गया है। वो अब TCS की ग्लोबल कंसल्टिंग और मर्जर एंड एक्विज़िशन टीम को लीड करेंगे।

सीईओ कृति­वासन ने कहा कि कंपनी बड़ी टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन की ओर बढ़ रही है, और इस दौर में हर स्किल को केवल अंदर से नहीं सीखा जा सकता। इसलिए हमें कुछ नई जगहों से भी टैलेंट जोड़ने की जरूरत है ताकि लीडरशिप को बनाए रखा जा सके।

Advertisement
First Published - April 10, 2025 | 8:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement