facebookmetapixel
Advertisement
Kotak Mahindra Bank Q4: मुनाफे में 10% की बढ़त, एसेट क्वालिटी में जबरदस्त सुधारकमर्शियल गैस की कीमतों में आग: दिल्ली के फूड वेंडर्स बेहाल, रेस्टोरेंट्स रेट बढ़ाने की तैयारी में!पुरानी कंपनी का अटका PF पैसा अब तुरंत मिलेगा वापस, नया ‘E-PRAAPTI’ पोर्टल लॉन्च; ऐसे करेगा कामNPS सब्सक्राइबर्स सावधान! 1 जुलाई से बदल रहे हैं मेंटेनेंस के नियम, समझें आपकी जेब पर क्या होगा असरक्या आपके फोन में भी आया तेज सायरन वाला मैसेज? सरकार ने क्यों किया ऐसा टेस्टAvro India का बड़ा धमाका: 1 शेयर के बदले मिलेंगे 10 शेयर, जानें स्टॉक स्प्लिट की पूरी डिटेलRBI में बड़ा बदलाव! रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, 3 साल तक संभालेंगे अहम जिम्मेदारीनिवेशकों की लॉटरी! हर 1 शेयर पर 6 बोनस शेयर देगी अलका इंडिया, रिकॉर्ड डेट अगले हफ्तेBNPL vs Credit Card: अभी खरीदें बाद में चुकाएं या कार्ड से खर्च? एक गलत फैसला बना सकता है आपको कर्जदारDividend Stocks: एक शेयर पर ₹270 तक कमाई का मौका! अगले हफ्ते 12 कंपनियों देंगी डिविडेंड, लिस्ट जारी

Paytm को सेबी की चेतावनी

Advertisement

वन97 कम्युनिकेशंस ने बिना अप्रूवल पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ किए लेनदेन; सेबी ने दी प्रशासनिक चेतावनी, वित्तीय या परिचालन पर असर नहीं

Last Updated- July 16, 2024 | 10:50 PM IST
paytm

बाजार नियामक ने पेटीएम का संचालन करने वाली वन97 कम्युनिकेशंस (ओसीएल) को संबंधित पक्ष के लेनदेन (आरपीटी) के संबंध में प्रशासनिक चेतावनी जारी की है। फिनटेक कंपनी ने यह जानकारी दी है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार नोएडा की कंपनी और उसकी सहायक कंपनियों ने वित्त वर्ष 22 में शेयरधारकों और लेखा परीक्षा समिति की मंजूरी के बिना सहयोगी इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ ऐेसे दो लेनदेन किए थे।

सेबी की चेतावनी का जवाब देते हुए पेटीएम ने कहा कि उसने ‘निरंतर अनुपालन में काम किया है।’ कंपनी ने बयान में कहा, ‘वह उच्चतम अनुपालन मानकों को बनाए रखने और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है और सेबी को अपना जवाब भी पेश करेगी।

पत्र के कारण कंपनी की वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ा है।’ सेबी की यह चेतावनी दो लेनदेन से संबंधित है, जिसमें पेटीएम पेमेंट्स बैंक से ओसीएल द्वारा ली गई सेवाएं और कंपनी द्वारा बैंक को प्रदान की गई सेवाएं शामिल हैं। इन लेनदेन की राशि 324 करोड़ रुपये और 36 करोड़ रुपये आंकी गई है।

सेबी ने कंपनी के अनुपालन अधिकारी को भेजे पत्र में कहा ‘इन उल्लंघनों को बहुत गंभीर माना गया है। इसलिए आपको भविष्य में सावधान रहने और भविष्य में ऐसे मामलों के दोहराव से बचने के लिए अपने अनुपालन मानकों में सुधार करने की चेतावनी दी जाती है, ऐसा न करने पर कानून के अनुसार उचित प्रवर्तन कार्रवाई शुरू की जाएगी।’ नियामक ने पेटीएम को कंपनी के निदेशक मंडल के सामने अपना पत्र पेश करने के लिए कहा है। उसने सुधार की कार्रवाई के लिए कहा है, जिसके बाद 10 दिन के भीतर सेबी को कार्रवाई रिपोर्ट देनी होगी।

संबंधित पक्ष लेनदेन के संबंध में नवीनतम चेतावनी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर की गई कार्रवाई के बाद सामने आई है। जनवरी में आरबीआई ने लगातार गैर-अनुपालन की वजह से पेमेंट्स बैंक पर कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे।

परिणामस्वरूप पेटीएम ने वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही में 549.6 करोड़ रुपये का व्यापक समेकित घाटा दर्ज किया था जबकि वित्त वर्ष 23 में इसी तिमाही के दौरान यह 168.4 करोड़ रुपये था। तिमाही आधार पर यह घाटा वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही के 219.8 करोड़ रुपये से दोगुना हो गया।

संबंधित पत्र लेनदेन का मतलब दो कंपनियों या पक्षों के बीच साझा या पहले से मौजूद वित्तीय संबंध रखने वाली कारोबारी व्यवस्था है। ऐसे लेनदेन नियामकों की जांच के दायरे में आ सकते हैं क्योंकि उनमें हितों का टकराव होने की संभावना रहती है।

Advertisement
First Published - July 16, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement