facebookmetapixel
Advertisement
₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनीरेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करेंBank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेश

SBI Q1 Results: देश के सबसे बड़े PSU Bank का मुनाफा 13% उछला, NII में मामूली गिरावट; स्टॉक में हलचल

Advertisement

SBI Q1 Results: जून तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज से आय (NII) 0.1 फीसदी घटकर 41,072.4 करोड़ रुपये रह गई।

Last Updated- August 08, 2025 | 2:39 PM IST
SBI Jan Nivesh Scheme
Representational Image

SBI Q1 Results: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने शुक्रवार को पहली तिमाही (Q1FY26) के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी का अप्रैल-जून 2025 तिमाही में नेट प्रॉफिट 13 फीसदी उछलकर 19,160.4 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की इसी अव​धि में बैंक ने 17,035 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। ​हालांकि, जून तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज से आय (NII) 0.1 फीसदी घटकर 41,072.4 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 41,126 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी। नतीजों के बाद शेयर (SBI Share Price) में निचले स्तरों से हल्की रिकवरी देखी गई। हालांकि, स्टॉक में बिकवाली का दबाव बना रहा।

SBI ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया कि अप्रैल-जून 2025 तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज से कमाई 5.8 फीसदी उछलकर 1,17,996 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह आमदनी 1,11,526 करोड़ रपये थी। वहीं, बैंक को जून तिमाही के दौरान ब्याज पर खर्च 76,923 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 70,401 करोड़ रुपये था।

SBI Q1 Results: ऑपरेटिंग प्रॉ​फिट 15% उछला, NPA में सुधार

SBI का जून तिमाही के दौरान ऑपरेटिंग प्रॉफिट 15.49 फीसदी उछलकर 30,544 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले जून तिमाही में यह आंकड़ा 26,449 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान बैंक का नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 33 bps घटकर 3.02 फीसदी पर गया। पिछले साल की जून तिमाही में यह 3.35 फीसदी था।

जून 2025 तिमाही के दौरान बैंक की एसेट क्वॉलिटी में सालाना आधार पर सुधार देखने को मिला है। बैंक का ग्रॉस एनपीए (GNPA) 38 bps घटकर (YoY) 1.83 फीसदी पर आ गया। पिछले साल जून तिमाही में बैंक का GNPA 2.21 फीसदी था। बैंक का ग्रॉस एनपीए 84,226 करोड़ रुपये से घटकर (YoY) 78,040 करोड़ रुपये पर आ गया।

SBI का नेट एनपीए (NNPA) 10 bps घटकर 0.47 फीसदी पर आ गया, जो अप्रैल-जून 2025 तिमाही में 0.57 फीसदी था। नेट एनपीए इस साल जून तिमाही में 19,908 करोड़ रुपये पर आ गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 21,555 करोड़ रुपये रहा था।

SBI Q1 Results: CASA, टर्म डिपॉजिट बढ़ा

एसबीआई का अप्रैल-जून तिमाही के दौरान घरेलू CASA डिपॉजिट 8.05 फीसदी उछलकर 20,68,527 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 19,14,440 करोड़ रुपये था। वहीं, CASA रेश्यो 40.70 फीसदी से घटकर 39.36 फीसदी (YoY) आ गया।

बैंक का टर्म डिपॉजिट भी 14.23 फीसदी उछलकर 31,86,346 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की जून तिमाही में यह 27,89,510 करोड़ रुपये था।

SBI Share Price: स्टॉक में रिकवरी

SBI के शेयर में ​नतीजों के बाद शानदार रिकवरी देखने को मिली। BSE पर शुक्रवार (8 अगस्त) को स्टॉक में सपाट 805 रुपये पर कारोबार की शुरुआत हुई। बिकवाली के दबाव में शेयर ने दोपहर 2:20 बजे तक सेशन में 1.8 फीसदी टूटकर 790 रुपये पर लो बनाया। ​

न​तीजों के बाद शेयर में ​दमदार रिकवरी देखने को मिली और स्टॉक गिरावट से उबरते हुए 808 रुपये के लेवल पर आ गया। शेयर गिरावट से उबरकर हरे निशान में कारोबार कर रहा है।

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement