facebookmetapixel
Advertisement
PM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थितिUpcoming IPO: रेलवे के लिए उपकरण बनाने वाली कंपनी का IPO 30 जुलाई को खुलेगा, जानें डिटेल्सदिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; असम में बाढ़ से 66 की मौतअमेरिका-ईरान जंग में नया मोड़: 13 दिनों की बमबारी के बाद थमे एयरस्ट्राइक, क्या रुकेगी 5 महीने पुरानी जंग?छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार

Samsung India को इस गर्मी AC, फ्रिज श्रेणी में इजाफे की दिख रही उम्मीद

Advertisement

पिछले साल बेमौसम बारिश के कारण सामान्य से कम तापमान की वजह से एसी और रेफ्रिजरेटर जैसी टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री प्रभावित हुई थी।

Last Updated- April 04, 2024 | 11:36 PM IST
Samsung India को इस गर्मी AC, फ्रिज श्रेणी में इजाफे की दिख रही उम्मीद, Samsung India expects high sales growth for ACs, refrigerators this summer

सैमसंग इंडिया को एयर कंडीशनर (एसी) और रेफ्रिजरेटर श्रेणी में ऊंचे स्तर की एक अंकीय वृद्धि की उम्मीद है। यह मौसम विभाग की तेज गर्मियों के अनुमान की आशंका से प्रेरित है। बिक्री के संबंध में दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र की इस दिग्गज का आशावाद बढ़ाने वाला एक अन्य कारक यह है कि भारत में इन श्रेणियों की पैठ में कमी है।

सैमसंग इंडिया में डिजिटल उपकरण कारोबार के वरिष्ठ निदेशक ने पुष्प बैशाखिया ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया ‘इन श्रेणियों में पैठ का स्तर आज भी कम है। हमारा मानना है कि इन सामान की स्वाभाविक मांग है। हालांकि सीजनल मांग हमेशा बढ़ती है। उम्मीद है कि बाजार पिछले साल की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करेगा। हमें इस गर्मी में कम से कम उच्च स्तर की एक अंकीय वृद्धि की उम्मीद है।’

उन्होंने एसी और रेफ्रिजरेटर की स्वाभाविक और सीजनल मांग पर जोर दिया और पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बाजार के ज्यादा अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
पिछले साल बेमौसम बारिश के कारण सामान्य से कम तापमान की वजह से एसी और रेफ्रिजरेटर जैसी टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री प्रभावित हुई थी।

टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की दिग्गज ने हाल में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) से संचालित घरेलू सामान की अपनी नई श्रृंखला की भी शुरुआत की। इन सामान में वाईफाई, आंतरिक कैमरे और एआई चिप लगे होंगे। ये आधुनिक सामान ‘बीस्पोक एआई’ की सुविधा होगी जो स्मार्टथिंग्स एप्लिकेशन के जरिये आसान पहुंच वाले नियंत्रण के साथ सुविधाजनक घरेलू प्रबंधन सक्षम करेगी।

सैमसंग साउथवेस्ट एशिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्य अधिकारी जेबी पार्क ने कहा ‘हम बीस्पोक एआई पेश कर रहे हैं जो घरेलू उपकरणों में हमारा अगला बड़ा नवोन्मेष है। इससे भारत के घरों में ज्यादा स्मार्ट जीवन सुनिश्चित होगा और हरित पृथ्वी में योगदान करते हुए ऊर्जा खपत कम करेगा।’

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement