facebookmetapixel
Advertisement
व्यापार समझौतों से खुलेगा ‘विकसित भारत’ का रास्ता, ट्रंप टैरिफ के बीच अर्थव्यवस्था ने दिखाई मजबूतीEditorial: 2070 तक नेट जीरो के लिए नीति आयोग का महाप्लानAmazon का नया कीर्तिमान: 2025 में प्राइम मेंबर्स को मिली सुपरफास्ट डिलिवरी, 55 करोड़ पैकेट पहुंचे घरIndia-US Trade डील पर बड़ा अपडेट: $500 अरब की खरीद योजना पर अमेरिका के बदले सुरकैंसर के इलाज में जाइडस को बड़ी राहत: SC ने ‘निवोलुमैब’ दवा की बिक्री पर रोक लगाने से किया इनकारभारत में दौड़ी इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार: जनवरी में पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री 54% उछलीSME IPO में धांधली पर SEBI सख्त: चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने बाजार हेरफेर और गबन पर जताई चिंताशेयर बाजार पर भारी पड़ा सोना-चांदी, कीमती धातुओं के ETF में निवेश ने तोड़ा रिकॉर्ड; खुले 28 लाख खातेगेटवे टर्मिनल्स को बंबई हाई कोर्ट से बड़ी राहत, ₹170 करोड़ की GST वसूली कार्रवाई पर लगी रोकदुनिया भर में बढ़ा भारतीय कंपनियों का दबदबा, जनवरी में विदेश में प्रत्यक्ष निवेश $3.42 अरब के पार

Sahara India Refund: सहारा स्कीम में फंसा पैसा अब घर बैठे ऑनलाइन पाएं, स्टेटस ऐसे चेक करें

Advertisement

Sahara India Refund: भारत सरकार ने सहारा रिफंड प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया है।

Last Updated- October 06, 2025 | 2:22 PM IST
Sahara India
Representative Image

Sahara India Refund: भारत में लाखों निवेशकों ने सहारा इंडिया ग्रुप की विभिन्न योजनाओं में पैसे लगाए थे, जिनमें आकर्षक रिटर्न का वादा किया गया था। लेकिन समय के साथ सहारा ग्रुप पर कई विवाद और आरोप लगे, जिससे निवेशकों के पैसे फंस गए। अब तक कई निवेशकों को उनकी बचत वापस नहीं मिली।

हालांकि, अब निवेशकों के लिए राहत की खबर है। भारत सरकार ने सहारा रिफंड प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाया है। अब निवेशकों को ऑफिस या एजेंट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और देख सकते हैं कि आपका पैसा कब और कैसे वापस मिलेगा। इसके लिए सरकार ने पोर्टल mocrefund.crcs.gov.in शुरू किया है।

पुरानी क्लेम को अपडेट करें
यह पोर्टल उन निवेशकों के लिए है, जिनकी पुरानी क्लेम एप्लीकेशन में पेमेंट फेल्योर या डॉक्यूमेंट संबंधी खामियां बताई गई थीं। ऐसे निवेशक अब लॉगिन कर अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं और क्लेम प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर सकते हैं। नए निवेशकों को अलग पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

रिफंड की बढ़ी सीमा
पहले अधिकतम ₹10,000 तक ही रिफंड मिलता था, लेकिन अब सरकार ने इसे बढ़ाकर ₹50,000 कर दिया है। इससे छोटे निवेशकों को भी फायदा मिलेगा। रिफंड के लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 रखी गई है। आवेदन के लिए आधार, पैन और बैंक खाता आवश्यक हैं। ध्यान दें कि आपके दस्तावेज और सहारा रसीद का नाम एक जैसा होना चाहिए।

रिफंड स्टेटस ऐसे चेक करें

  1. पोर्टल mocrefund.crcs.gov.in पर जाएं।

  2. “Depositor Login” पर क्लिक करें।

  3. आधार नंबर या सहारा रसीद नंबर डालें।

  4. मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी से लॉगिन करें।

  5. स्क्रीन पर आपका रिफंड स्टेटस दिख जाएगा।

  6. अगर जानकारी में कोई गलती है, तो पोर्टल पर फॉर्म अपडेट करने और भुगतान का तरीका (बैंक ट्रांसफर/NEFT) ऑनलाइन देखने का विकल्प मौजूद है।

Advertisement
First Published - October 6, 2025 | 2:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement