facebookmetapixel
Advertisement
₹21,028 करोड़ मुनाफे के बाद SBI ने TCS को पीछे छोड़ा, बनी देश की चौथी सबसे बड़ी कंपनीरेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो वाला स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल ने दिया 47% अपसाइड का टारगेटITR Refund Status: रिफंड का इंतजार? 24 लाख से ज्यादा रिटर्न अब भी पेंडिंग; जानें क्या करेंBank Strike on 12 Feb: बैंक ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! SBI समेत देशभर के बैंक कल रहेंगे बंद; ये सेवाएं रहेंगी प्रभावितजॉब जॉइनिंग में अब नहीं होगी देरी! Aadhaar App से मिनटों में बैकग्राउंड वेरिफिकेशन, जानें डीटेल्सऑफिस का किराया आसमान पर! REITs के लिए खुला कमाई का सुपर साइकिलभारत से ट्रेड डील की फैक्ट शीट में US ने किया संसोधन; दालें हटाई गईं, $500 अरब खरीद क्लॉज भी बदलामौजूदा स्तर से 33% चढ़ेगा हॉस्पिटल कंपनी का शेयर! ब्रोकरेज ने कहा- वैल्यूएशन है अच्छा; न चूकें मौकाGold Silver Price Today: सोने चांदी की कीमतों में उछाल, खरीदारी से पहले चेक करें आज के दामMSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेश

रोबोटिक फर्म Addverb का पांच साल में 8,000 करोड़ रुपये राजस्व का लक्ष्य

Advertisement

कंपनी करेगी 500 करोड़ रुपये का निवेश

Last Updated- July 02, 2023 | 6:13 PM IST
Robotics firm Addverb eyes Rs 8,000 crore revenue in five years

रिलायंस रिटेल के स्वामित्व वाली रोबोटिक कंपनी एडवर्ब (Addverb) ने पांच साल में राजस्व 8,000 करोड़ रुपये के पार जाने की उम्मीद जताई है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कंपनी विनिर्माण गतिविधियां बढ़ाने के साथ ही लक्षित बाजार में विविधता लाएगी।

एडवर्ब टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) संगीत कुमार ने बताया कि कंपनी ग्रेटर नोएडा स्थित अपनी रोबोट विनिर्माण इकाई में चरणवार तरीके से 500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। उन्होंने बताया कि कंपनी ने पांच साल में एक अरब डॉलर का राजस्व जुटाने का लक्ष्य तय किया है।

कुमार ने कहा, ‘हम अपनी विनिर्माण इकाई में चरणवार तरीके से 500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। यह पूरा होने के बाद हम एक अरब डॉलर (8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा) के राजस्व की उम्मीद करते हैं।’

Also read: GQG पार्टनर्स ने Adani Group की दो कंपनियों में हिस्सेदारी बढ़ाई

कंपनी इस इकाई में पहले ही 200 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले सप्ताह इसका शुभारंभ किया था। एडवर्ब की विनिर्माण इकाई लगभग छह लाख वर्गफुट क्षेत्रफल में फैली है।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 6:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement