facebookmetapixel
Advertisement
19 सितंबर के आसपास शुरू हो सकती है मॉनसून की वापसी, इस सीजन में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिशRBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, क्या अक्टूबर में बढ़ेगी लोन EMI?Jio-Airtel और Vi में क्यों छिड़ी नई जंग? क्या है MNP विवाद, जिसकी जांच कर रहा है TRAINSE IPO: कमाई घटी लेकिन वैल्यूएशन 43 गुना; निवेश से पहले समझें ये 5 जरूरी बातेंअमेरिका में पढ़ने का देख रहे हैं सपना? OPT फीस बढ़ाने वाला प्रस्ताव आगे बढ़ा, यहां समझें पूरा मामलाGold Price: गणेश चतुर्थी के दिन गिरा सोने का भाव, चांदी भी ₹4000 से ज्यादा सस्ती, चेक करें ताजा रेट्सअब सिर्फ ‘Hello’ लिखकर जानें PF बैलेंस और क्लेम स्टेटस, EPFO ने शुरू की व्हाट्सएप पर नई सुविधाअमेरिका से लेकर जापान तक… क्यों टूटे शेयर बाजार? मगंलवार को भारतीय बाजारों पर रहेगी नजरभारत-कनाडा के बीच व्यापार समझौते पर फिर बातचीत शुरू, 2030 तक 50 अरब डॉलर कारोबार का लक्ष्यअगस्त में महंगाई का झटका: खुदरा दर बढ़कर 4.82% पर, खाने-पीने की चीजें हुई महंगी

Reliance खोलेगी इंस्टाग्रामैबल कैफे, स्टारबक्स से होगी सीधा टक्कर

Advertisement

जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान दोनों कंपनियों में हुआ समझौता

Last Updated- April 23, 2023 | 10:24 PM IST
Reliance Industries - RIL
BS

रिलायंस ब्रांड्स ने देश में इंस्टाग्रामैलबल कैफे (Instagrammable cafe) खोलने के लिए EL&N के साथ एक विशेष समझौता किया है। इससे पहले रिलायंस ने पहला प्रेट ए मैनेजर स्टोर खोला था। रिलायंस ने जनवरी-मार्च तिमाही के परिणामों की घोषणा के दौरान ब्रिटेन की कॉफी चेन कंपनी के साथ समझौता होने की बात कही। रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) में CFO एवं कॉरपोरेट डेवलपमेंट, दिनेश तालूजा ने शुक्रवार को कहा, जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान हमने EL&N के साथ एक विशेष समझौता किया है।

EL&N ने ब्रिटेन में अपना पहला कॉफी शॉप 2017 में खोला था और 2021 में अन्य देशों में कारोबार करना शुरु किया था। 2021 में कंपनी ने दोहा में पहला स्टोर खोला। फिलहाल कंपनी फ्रांस, इटली और पश्चिम एशिया के देशों में अपने स्टोर खोल चुकी है।

कंपनी का अब सीधा मुकाबला टाटा (TATA) की स्टारबक्स (Starbucks) से हो रहा है। स्टारबक्स ने 2012 में भारतीय बाजार में कारोबार शुरू किया था। इस समय देश के 38 शहरों में स्टारबक्स के 300 से अधिक स्टोर हैं। भारत में कॉफी स्टोर खोलने की शुरुआत 1996 में हुई थी जब कैफे कॉफी डे (Café Coffee Day) ने अपना पहला स्टोर खोला था।

Also Read: Reliance Retail की नजर खिलौना कारोबार पर, हरियाणा की कंपनी सर्किल ई-रिटेल के साथ मिलाया हाथ

मगर जितनी कंपनियों ने कॉफी चेन की शुरुआत की उनमें बहुत कम को ही आसानी से सफलता मिल पाई। विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें कोई शक नहीं कि भारत में इस कारोबार के लिए बड़ा बाजार है मगर स्टोर के लिए उपयुक्त स्थान और ग्राहकों की पसंद आदि को समझना भी कारोबार की सफलता के लिए जरूरी हैं।

वज़ीर एडवाइजर्स के सह-संस्थापक एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक प्रशांत अग्रवाल कहते हैं, ‘एक ग्राहक एक कप कॉफी के लिए 300 रुपये इसलिए खर्च करता है क्योंकि उसे इस दौरान दी गई सेवा अच्छी लगती है। आने वाले समय में नए ब्रांड नई चीजें आजमाएंगे।’

Advertisement
First Published - April 23, 2023 | 9:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement