facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने कहा, मुआवजा राशि लौटाने की देनदारी हम पर नहीं आती

Advertisement

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में बुधवार को 20 प्रतिशत की गिरावट आई। उच्चतम न्यायालय के दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को राहत देने के बीच कंपनी के शेयर में गिरावट आई।

Last Updated- April 10, 2024 | 11:29 PM IST
Reliance Infra

अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि 8,000 करोड़ रुपये मुआवजा देने के मध्यस्थता न्यायाधिकरण के फैसले को निरस्त करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश से उसपर कोई देनदारी नहीं आई है।

मध्यस्थता न्यायाधिकरण ने दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड (डीएएमईपीएल) के पक्ष में फैसला देते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को आदेश दिया था कि वह समझौता रद्द करने के एवज में उसे 8,000 करोड़ रुपये का मुआवजा दे। इस फैसले के बाद डीएमआरसी अब तक 3,300 करोड़ रुपये का भुगतान रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को कर चुकी थी। डीएएमईपीएल रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की अनुषंगी इकाई है।

उच्चतम न्यायालय ने मध्यस्थता न्यायाधिकरण का फैसला रद्द करते हुए कहा कि डीएएमईपीएल को अब तक दी जा चुकी समूची राशि वापस करनी होगी। इस फैसले पर कंपनी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस आदेश से उस पर कोई देनदारी नहीं बनती है क्योंकि डीएएमईपीएल एक अलग इकाई है और यह जिम्मेदारी उसी पर आती है।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि डीएमआरसी की तरफ से चुकाई गई राशि उसे नहीं मिली है और यह डीएएमईपीएल के खाते में गई है। दिल्ली एयरपोर्ट मेट्रो मार्ग पर परिचालन का जिम्मा डीएएमईपीएल को मिला था लेकिन इसने कुछ सुरक्षा एवं तकनीकी बिंदुओं का हवाला देते हुए खुद को मेट्रो परिचालन से अलग कर लिया था।

शेयर 20 प्रतिशत टूटा

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर के शेयर में बुधवार को 20 प्रतिशत की गिरावट आई। उच्चतम न्यायालय के दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) को राहत देने के बीच कंपनी के शेयर में गिरावट आई।

बीएसई पर कंपनी शेयर 19.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ 227.40 रुपये पर बंद हुआ। यह इसका निचला सर्किट स्तर है। एनएसई पर यह 20 प्रतिशत गिरकर 227.60 रुपये पर रहा। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,250.02 करोड़ रुपये घटकर 9,008.02 करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - April 10, 2024 | 11:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement