facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

Reliance का बड़ा फैसला! वेनेजुएला से रोक दी क्रूड खरीद, सामने आई ये बड़ी वजह

Advertisement

RIL को वेनेजुएला से आने वाले मेरे (Merey) क्रूड के कार्गो की डिलीवरी मिलने की उम्मीद है। जो फिलहाल वेनेजुएला से आ रहा है, लेकिन अतिरिक्त खरीद को रोक दिया गया है।

Last Updated- March 26, 2025 | 4:53 PM IST
Reliance pauses buying of Venezuelan oil after Trump authorises 25% tariff
Representational Image

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Ltd- RIL) ने वेनेजुएला के कच्चे तेल (Crude) की आगे की खरीद रोक दी है। ब्लूमबर्ग ने यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक RIL ने यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से दक्षिण अमेरिकी देश से तेल खरीदने वाले देशों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का अधिकार देने के फैसले के बाद किया है।

भारत की सबसे बड़ी निजी स्वामित्व वाली रिफाइनरी RIL को वेनेजुएला से आने वाले मेरे (Merey) क्रूड के कार्गो की डिलीवरी मिलने की उम्मीद है। जो फिलहाल वेनेजुएला से आ रहा है, लेकिन अतिरिक्त खरीद को रोक दिया गया है।

मामले से जुड़े लोगों ने पहचान जाहिर न होने की बात कही क्योंकि मामला संवेदनशील है।

रिलायंस (Reliance) ने पिछले साल वेनेजुएला से कच्चे तेल का आयात फिर से शुरू करने के लिए अमेरिका से छूट प्राप्त की। केप्लर (Kpler) का अनुमान है कि रिलायंस ने इस साल की शुरुआत से 6.5 मिलियन बैरल लिया है। हालांकि, सोमवार को ट्रम्प (Trump) के कार्यकारी आदेश में 2 अप्रैल से प्रभावी “सेकेंडरी” टैरिफ के साथ वेनेजुएला के तेल लेने वाले किसी भी देश को टारगेट किया जाएगा।

इस मामले पर कमेंट मांगने वाले संदेशों का रिलायंस (Reliance) के प्रवक्ता ने तुरंत जवाब नहीं दिया।

अन्य भारतीय रिफाइनरों ने पिछले साल वेनेजुएला का तेल सीधे देश से खरीदने के बजाय व्यापारियों से खरीदा। हालांकि सस्ता और ज्यादा सुलभ रूसी क्रूड लंबे समय से आपूर्ति का एक अधिक आकर्षक सोर्स रहा है। रिलायंस (Reliance) रूस से भी क्रूड खरीदता है।

चीन वेनेजुएला के कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीदार रहा है, जिसने फरवरी में अपने तेल निर्यात का 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सा लिया। देश के निजी रिफाइनर ने स्क्रूटनी बढ़ने के चलते अस्थायी रूप से खरीद रोक सकते हैं, लेकिन स्वीकृत क्रूड का फ्लो रुकने की संभावना नहीं है।

Advertisement
First Published - March 26, 2025 | 4:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement