facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयार

मुकेश अंबानी की Reliance का बड़ा ऐलान! 29 अगस्त को होगी AGM – डिविडेंड की डेट भी फाइनल

Advertisement

Reliance AGM 2025: रिलायंस की 48वीं AGM 29 अगस्त को – डिविडेंड मिलेगा या नहीं? जानिए रिकॉर्ड डेट और वोटिंग की पूरी डिटेल!

Last Updated- August 01, 2025 | 8:42 AM IST
Reliance Share before RIL AGM

Reliance Industries AGM 2025: भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने अपने 48वें वार्षिक आम बैठक (AGM) की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया कि यह बैठक शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी। यह AGM वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यम (OAVM) के जरिए होगी।

RIL डिविडेंड के लिए जरूरी तारीखें:

रिकॉर्ड डेट: कंपनी ने 14 अगस्त 2025 (गुरुवार) को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी इस तारीख तक जिन शेयरधारकों के पास RIL के शेयर होंगे, वही लोग वित्त वर्ष 2024-25 का डिविडेंड पाने के हकदार होंगे।

कट-ऑफ डेट: AGM में प्रस्तावों पर वोटिंग के लिए 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को कट-ऑफ डेट तय की गई है।

कंपनी ने यह भी कहा है कि अगर AGM में डिविडेंड की घोषणा होती है, तो उसका भुगतान बैठक खत्म होने के एक हफ्ते के भीतर कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Coal India Q1 results: मुनाफा घटकर 8,734 करोड़ रुपये; ₹5.50 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान

शेयर बाजार में Reliance Industries के शेयरों का हाल:

AGM की जानकारी वाले दिन RIL का शेयर 1.39% गिरकर ₹1,390.30 प्रति शेयर पर बंद हुआ। दिनभर में यह शेयर ₹1,402.40 के हाई और ₹1,384.05 के लो तक गया। कुल मिलाकर NSE पर कंपनी के करीब 1.7 करोड़ शेयरों का कारोबार हुआ, जिसकी कुल वैल्यू ₹2,376.62 करोड़ रही। रिलायंस इंडस्ट्रीज BSE सेंसेक्स का हिस्सा है और इसका कुल मार्केट कैप ₹18.81 लाख करोड़ से भी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - August 1, 2025 | 8:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement