facebookmetapixel
अमेरिकी ड्यूटी में कटौती से झींगा इंडस्ट्री को बड़ी राहत, कॉ​म्पिटिटर्स के मुकाबले स्थिति बेहतरभारत-अमेरिका ट्रेड डील से ‘काफी अनिश्चितता खत्म हुई’: DEA सचिवAdani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21% बढ़ा, 3043 करोड़ रुपये पहुंचा; शेयर 9% उछलाHyundai Motors Share: Q3 में 6% बढ़ा मुनाफा, अब स्टॉक में आएगा तेजी? एमके ग्लोबल ने बतायाIndia-US ट्रेड डील से रुपये को मिली पावर, डॉलर के मुकाबले 119 पैसे उछलाUS Tariffs: भारत पर टैरिफ घटकर 18%, जानिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और चीन पर कितना टैक्सभारत-US ट्रेड डील से अदाणी ग्रुप को कितना फायदा? जान लें स्टॉक्स का हालIndia US trade deal: अमेरिका से भारत को ज्यादा कृषि उत्पादों का होगा निर्यात, रूस के खिलाफ कार्रवाई में मिलेगी मदद- US टॉप लीडर्सIndia US Trade Deal: ट्रेड डील से इन 15 स्टॉक्स को होगा सीधा फायदा, लिस्ट में अदाणी ग्रुप की 2 कंपनियों का भी नामIPO के बाद दौड़ा ICICI प्रूडेंशियल AMC, डेढ़ महीने में निवेशकों को 44% फायदा

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने 5.63 करोड़ रुपये में खरीदा अपार्टमेंट

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार हुड्डा ने जो अपार्टमेंट खरीदा है, वह बियांका सीएचएस लिमिटेड में स्थित है।

Last Updated- June 27, 2025 | 2:21 PM IST
Randeep Hooda
Actor Randeep Hooda

बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक अपार्टमेंट खरीदा है। यह जानकारी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट https://igrmaharashtra.gov.in पर संपत्ति सलाहकार फर्म स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों से मिली है। इस खरीद को इसी महीने यानी जून 2025 में पंजीकृत किया गया था।

हुड्डा ने कितने में और कितना बड़ा अपार्टमेंट खरीदा?

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार हुड्डा ने जो अपार्टमेंट खरीदा है, वह बियांका सीएचएस लिमिटेड में स्थित है। इस अपार्टमेंट का निर्मित क्षेत्रफल 142.19 वर्ग मीटर (1,530 वर्ग फुट) है। हुड्डा ने इस अपार्टमेंट को 5.63 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। इस लेन-देन में 33.78 लाख रुपये का स्टाम्प शुल्क और 30,000 रुपये के पंजीकरण शुल्क का भुगतान किया गया है।

कौन रणदीप सिंह हुड्डा है?

रणदीप हुड्डा एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्होंने मॉनसून वेडिंग (2001) से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उन्हें गैंगस्टर फ़िल्म वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010) से महत्वपूर्ण पहचान मिली। उसके बाद से वे साहेब, बीवी और गैंगस्टर (2011), जन्नत-2 (2012), हाईवे (2014), सरबजीत (2016) जैसी उल्लेखनीय फ़िल्मों और किक (2014) और सुल्तान (2016) जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में नज़र आ चुके हैं। उन्होंने फ़िल्म एक्सट्रैक्शन (2020) से हॉलीवुड में भी कदम रखा और टीवी सीरीज़ CAT (2022) में अभिनय किया।

Also Read: क्रिकेटर शिवम दुबे ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट में खरीदे दो लग्जरी अपार्टमेंट, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग!

मुंबई का अंधेरी वेस्ट क्यों है प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री का हॉट स्पॉट?

मुंबई के प्रमुख व्यावसायिक जिलों और मनोरंजन क्षेत्रों के बीच रणनीतिक रूप से स्थित अंधेरी वेस्ट की वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, लिंक रोड, एसवी रोड और वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो लाइन के माध्यम से बेहतरीन कनेक्टिविटी है। पिछले कुछ वर्षों में अंधेरी वेस्ट एक गतिशील वाणिज्यिक और आवासीय गंतव्य के रूप में विकसित हुआ है। जिसमें आधुनिक ऑफिस काम्प्लेक्स, को-वर्किंग स्पेस, रिटेल शॉप, मनोरंजन केंद्रों और प्रीमियम आवासीय विकास का जीवंत मिश्रण है। अंधेरी वेस्ट मजबूत बुनियादी ढांचे और प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों से निकटता के कारण उद्यमियों, मशहूर हस्तियों और कामकाजी पेशेवरों के लिए एक पसंदीदा विकल्प है।

First Published - June 27, 2025 | 2:21 PM IST

संबंधित पोस्ट