रियल एस्टेट

Piramal Realty का 5000 फ्लैट की आपूर्ति का लक्ष्य, दो साल में 3500 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

Published by
भाषा
Last Updated- December 22, 2022 | 4:28 PM IST

पीरामल रियल्टी अपनी चार आवासीय परियोजनाओं में अगले दो वर्ष में 3,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी, कंपनी का लक्ष्य अपने ग्राहकों को 60 लाख वर्गफुट के क्षेत्र की आपूर्ति करना है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरव साहनी ने कहा कि मुलुंड, ठाणे, महालक्ष्मी और भायखला में चार आवासीय परियोजनाओं में चरणबद्ध तरीके से 1.3 करोड़ वर्गफुट क्षेत्र का विकास किया जा रहा है।

साहनी ने बताया कि इन चार परियोजनाओं में करीब 12,000 अपार्टमेंट बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि करीब 80 से 85 लाख वर्गफुट क्षेत्र में काम शुरू हो चुका है और बाकी के 40 से 50 लाख वर्गफुट में अगले दो वर्ष के दौरान काम होगा।

उन्होंने कहा कि कंपनी आपूर्ति पर ध्यान दे रही है और शुरुआत में 10 लाख वर्गफुट क्षेत्र में बने 1,000 अपार्टमेंट की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। साहनी ने कहा, ‘‘अगले दो वर्ष में और 60 लाख वर्गफुट क्षेत्र की आपूर्ति करना है और निर्माण में हम 3,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगे।’’ इस 60 वर्गफुट क्षेत्र में करीब 4,500-5000 अपार्टमेंट बनाए जाएंगे।

First Published : December 22, 2022 | 4:26 PM IST