facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

RBL बैंक को तगड़ा झटका, पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 46% गिरा

Advertisement

RBL Q1 Result: बैंक की NII 13% गिरकर ₹1,481 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,700 करोड़ थी। मार्च 2025 तिमाही के मुकाबले इसमें 5% की गिरावट आई है।

Last Updated- July 20, 2025 | 8:53 AM IST
RBL Bank
Representative Image

RBL Q1 Result: RBL बैंक को जून 2025 तिमाही में बड़ा झटका लगा है। बैंक का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल (YoY) आधार पर 46% गिरकर ₹200 करोड़ रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹371.5 करोड़ था। मुनाफे में ये गिरावट मुख्य रूप से Net Interest Income (NII) में कमी और प्रोविजनिंग बढ़ने की वजह से हुई है।

Net Interest Income और NIM में गिरावट

बैंक की NII 13% गिरकर ₹1,481 करोड़ रही, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹1,700 करोड़ थी। मार्च 2025 तिमाही के मुकाबले इसमें 5% की गिरावट आई है।

Net Interest Margin (NIM) भी घटकर 4.50% रह गया, जबकि मार्च तिमाही में यह 4.89% और पिछले साल जून तिमाही में 5.67% था। हालांकि, बैंक की दूसरी इनकम (Other Income) 33% बढ़कर ₹1,069 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹805 करोड़ थी। मार्च तिमाही में ये ₹1,000 करोड़ रही थी।

CEO का बयान – “Q3 से सुधरेंगे मार्जिन”

RBL बैंक के MD और CEO आर. सुब्रमणियकुमार ने कहा कि बैंक के मार्जिन अब शायद अपने निचले स्तर पर पहुंच चुके हैं और Q3 से इनमें सुधार की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि डिपॉजिट रेट में कटौती का असर Q2 और Q3 में दिखेगा, जबकि लागत कम करने के कदमों से Q2 के अंत तक फायदा मिल सकता है।

प्रोविजनिंग बढ़ी, एसेट क्वालिटी कमजोर

बैंक की प्रोविजनिंग सालाना आधार पर बढ़कर ₹442 करोड़ हो गई, जो पिछले साल ₹366 करोड़ थी। हालांकि, ये मार्च तिमाही के ₹785 करोड़ से कम है।

बैंक की एसेट क्वालिटी थोड़ी कमजोर हुई है—Gross NPA बढ़कर 2.78% हो गया (मार्च में 2.6%), जबकि Net NPA बढ़कर 0.45% हो गया (मार्च में 0.29%)।

एडवांसेज़ और डिपॉजिट में ग्रोथ

बैंक के कुल एडवांसेज़ 9% बढ़कर ₹94,431 करोड़ हो गए। इसमें सिक्योर्ड रिटेल एडवांसेज़ में 23% की तेज ग्रोथ देखने को मिली, जबकि टोटल रिटेल एडवांसेज़ में सिर्फ 5% की बढ़त रही।

वहीं, अनसिक्योर्ड रिटेल लोन में 10% की गिरावट दर्ज की गई। बैंक का रिटेल-टू-व्होलसेल लोन मिक्स 60:40 रहा। बैंक के कुल डिपॉजिट 11% बढ़कर ₹1,12,734 करोड़ हो गए। CASA डिपॉजिट भी 11% बढ़कर ₹36,614 करोड़ पर पहुंच गए, और CASA रेशियो 32.5% पर स्थिर रहा।

 

Advertisement
First Published - July 20, 2025 | 8:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement