facebookmetapixel
Advertisement
Meta का भारत पर बड़ा दांव, Jamnagar में Data Center से AI क्रांति की तैयारीGIFT City से दुनिया जीतने की तैयारी में भारतीय Fintech कंपनियां, सीमा पार पेमेंट कारोबार में खुलेंगे नए रास्तेStock Market Today: US-Iran तनाव के बीच कमजोर ग्लोबल संकेत, एशियाई बाजार लाल; आज इन IPO पर रहेगा फोकसपेट्रोल बाइक्स को मिल रही चुनौती, Electric Two-Wheeler की बिक्री ने पहली बार पार किया 10% आंकड़ाअब नहीं बढ़ेंगे बिस्कुट-नमकीन के दाम? तेल सस्ता होते ही FMCG कंपनियों ने बदली रणनीतिमोटापा घटाने वाली दवाओं की मांग ने बढ़ाई टेंशन! फैक्ट्रियों पर बढ़ा दबाव, सप्लाई संकट अभी खत्म नहींTrump के दबाव में नहीं झुकेगा भारत! US Trade Deal पर अश्विनी का बड़ा दावाStocks To Watch Today: Adani Ports की रेटिंग अपग्रेड, HDFC Bank विवाद में नया मोड़; जानिए आज किन शेयरों पर रहेगी नजरभाजपा शासित राज्य भी कर रहे नई मनरेगा का विरोध: कांग्रेसमन की बात: पीएम मोदी ने गिनाईं आत्मनिर्भर भारत की उपलब्धियां, C-295 विमान और स्वदेशी क्रूज मिसाइल का किया उल्लेख

हिदुंस्तान में लगी विदेशी कार कंपनियों की कतार

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:31 PM IST

हिंदुस्तानी कार बाजार में आ रहे उफान को देखकर बड़ी-बड़ी कार कंपनियां यहां कतार लगाकर खड़ी हैं। तमाम आलीशान अंतरराष्ट्रीय कार मॉडल भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए बेताब हैं।


ऐसे में नायाब पहचान वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू भी भारत के लिए खास तौर पर छोटी कार बनाने की तैयारी कर रही है।


बीएमडब्ल्यू ने अभी इस बारे में कुछ भी तय नहीं किया है, लेकिन जर्मनी में कंपनी के मुख्यालय में मिनी कार के बारे में जोरशोर से बात चल रही है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही भारत में यह कार उतार देगी।


इस बारे में बीएमडब्ल्यू आधिकारिक तौर पर बहुत कम बोल रही है। बीएमडब्ल्यू इंडिया के अध्यक्ष पीटर क्रौंश्नाबल ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘मैं यह तो नहीं बता सकता कि यह कार भारत में कब लाँच की जाएगी।


लेकिन इस बारे में बाजार में पूरी पड़ताल की जा चुकी है और इसकी रिपोर्ट पर बातचीत की जा रही है। हां, यह जरूर है कि हमारी छोटी कार एक ब्रांड के रूप में आएगी। यह महज एक कार नहीं होगी।’


खबर सुनकर अगर आप चहक गए हैं और बीएमडब्ल्यू की छोटी कार से अपने गैराज की शान बढ़ाने का ख्वाब सजा रहे हैं, तो जरा रुक जाइए।


अगर आप सोच रहे हैं कि मारुति, हुंडई या टाटा जैसी कंपनियों की छोटी कारों का विकल्प बीएमडब्ल्यू की नई कार हो सकती है, तो आप गलत हैं।


इस कार की कीमत दो-चार नहीं बल्कि पूरे 20 लाख रुपये होगी। यानी साफ है कि आपको जेब अच्छी खासी ढीली करनी पड़ेगी।
बीएमडब्ल्यू ने साफ ईंधन और पर्यावरण के नाम पर पेट्रोल के अलावा किसी दूसरे ईंधन से चलने वाली कार उतारने से इनकार कर दिया है।


क्रौंश्नाबल ने कहा कि कंपनी सीएनजी से चलने वाली कार लेकर भारत नहीं आएगी।


बीएमडब्ल्यू ने पिछले साल भारत में 1378 कार बेची थीं। इस साल उसका मकसद इसमें अच्छा खासा इजाफा करना है। इस साल कंपनी भारत में बिक्री का आंकड़ा 2,000 तक पहुंचाना चाहती है।


इस साल जनवरी में वह यहां 241 और फरवरी में 229 कार बेच चुकी है।


कंपनी की निगाह अब भारत में दूसरे दर्जे के शहरों पर भी है। क्रौंश्नाबल के मुताबिक वहां भी बड़ी पूंजी वाले लोग हैं, जो आसानी से बीएमडब्ल्यू खरीद सकते हैं।


इसी वजह से कंपनी अब छोटे शहरों में छोटे शोरूम खोलने पर भी विचार कर रही है। फिलहाल कोयंबटूर, जोधपुर, सूरत, कोलकाता, कोच्चि और अहमदाबाद में वह इसकी तैयारी कर रही है।

Advertisement
First Published - March 12, 2008 | 6:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement