facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Q3 Results: Adani Group की कंपनी के मुनाफे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, साथ ही 5000 से 43000 गांवों तक बढ़ाई पकड़

Advertisement

Adani Wilmar Q3 Results: कंपनी की कुल कमाई भी जबरदस्त रही। इस बार ₹16,926 करोड़ का रेवेन्यू हुआ, जबकि पिछले साल ये ₹12,887 करोड़ था।

Last Updated- January 27, 2025 | 3:47 PM IST
Moody's made the outlook of 7 companies of Adani Group negative, all-round selling in shares Moody's ने Adani ग्रुप की 7 कंपनियों का आउटलुक नेगेटिव किया, शेयरों में चौतरफा बिकवाली

Adani Wilmar Q3 Results: अदाणी विल्मर ने दिसंबर तिमाही 2024-25 में ऐसा प्रदर्शन किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। कंपनी का मुनाफा ₹410.93 करोड़ पर पहुंच गया है, जो पिछले साल की इसी अवधि में ₹200.89 करोड़ था। ये मुनाफा दोगुने से भी ज्यादा है, और इसकी वजह है खाने के तेल की तगड़ी बिक्री।

कंपनी की कुल कमाई भी जबरदस्त रही। इस बार ₹16,926 करोड़ का रेवेन्यू हुआ, जबकि पिछले साल ये ₹12,887 करोड़ था। खाने के तेल के कारोबार ने सबसे बड़ी छलांग लगाई, जहां से ₹13,387 करोड़ की आय हुई। इसी के साथ फूड और एफएमसीजी से भी अच्छी खासी कमाई हुई।

अदाणी विल्मर के एमडी और सीईओ अंग्शु मलिक ने बताया कि कंपनी ने लगातार पांच तिमाहियों में मुनाफे का सिलसिला बनाए रखा है। उन्होंने कहा, “हमने इस तिमाही में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। हमारे खाने के तेल, जैसे सूरजमुखी और सरसों के तेल ने मार्केट में नई ऊंचाइयां छुई हैं।”

कंपनी ने सिर्फ मुनाफा ही नहीं बढ़ाया, बल्कि ग्रामीण इलाकों में अपनी पकड़ भी मजबूत की। मार्च 2022 तक जहां कंपनी 5,000 गांवों में काम कर रही थी, वहीं अब दिसंबर 2024 तक ये आंकड़ा 43,000 गांवों तक पहुंच गया है। इसके अलावा, ई-कॉमर्स से भी कंपनी को तगड़ा फायदा हुआ, जिसमें 41% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दक्षिण भारत में कंपनी का प्रदर्शन भी शानदार रहा, जहां ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की बिक्री में 15% का इजाफा हुआ। अंग्शु मलिक ने बताया कि गेहूं के आटे के कारोबार में भी कंपनी ने इंडस्ट्री से तेज गति से ग्रोथ की है।

शेयर बाजार में भी अदाणी विल्मर का जलवा देखने को मिला। कंपनी के शेयर 5% से ज्यादा उछलकर ₹264.60 प्रति शेयर पर पहुंच गए। (PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 27, 2025 | 3:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement