कंपनियां

PTC India Q4 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 17.67 फीसदी घटकर 129.34 करोड़ रुपये रह गया

Published by
भाषा   
Last Updated- May 27, 2023 | 6:46 PM IST

बिजली खरीद समाधान मुहैया कराने वाली कंपनी PTC इंडिया लिमिटेड ने शनिवार को कहा कि मार्च 2023 तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 17.67 फीसदी घटकर 129.34 करोड़ रुपये रह गया।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी ने जनवरी-मार्च 2022 में 157.11 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 3,107.04 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,643.02 करोड़ रुपये हो गई।

First Published : May 27, 2023 | 6:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)