facebookmetapixel
Advertisement
RBI ने खत्म किया सस्पेंस, टाटा संस को तुरंत शेयर बाजार में लिस्ट होने का दिया निर्देशआतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारी

सैमसंग इंडिया के प्रदर्शन करने वाले कामगार हिरासत में

Advertisement

तमिलनाडु में दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग के होम अप्लायंसेज संयंत्र में चल रही हड़ताल को अब चार हफ्ते होने वाले हैं।

Last Updated- October 01, 2024 | 10:18 PM IST
Samsung IPO

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कर्मचारियों और कामगार संगठन के सदस्यों सहित 912 लोगों को मंगलवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तमिलनाडु में दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग के होम अप्लायंसेज संयंत्र में चल रही हड़ताल को अब चार हफ्ते होने वाले हैं।

पुलिस का कहना है कि कंपनी के कर्मचारी और कामगार संगठन के प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। 9 सितंबर से ही चेन्नई के नजदीक फैक्टरी के पास ही एक टेंट में यह प्रदर्शन चल रहा था और 1,000 से अधिक कामगारों ने हड़ताल की जिससे उत्पादन ठप पड़ गया।

कामगारों ने वेतन बढ़ाने के साथ ही फैक्टरी में अपनी यूनियन को मान्यता देने की मांग की है। सैमसंग के वर्ष 2022-23 में भारत से मिलने 12 अरब डॉलर के राजस्व में इस संयंत्र का योगदान 20 प्रतिशत है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चार्ल्स सैम राजादुरई ने कहा कि सैमसंग के करीब 850 कर्मचारी और 60 कामगारों को हिरासत में लिया गया जो मजदूर संगठन सीटू से जुड़े हैं। उनका कहना था कि सीटू इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है और इस धरना प्रदर्शन का आयोजन बिना किसी अनुमति के चेन्नई शहर के नजदीक किया जा रहा था जिससे लोगों को दिक्कत हो रही थी।

उन्होंने कहा, ‘उन्हें चार हॉल में रखा गया है। छोड़ने का फैसला बाद में किया जाएगा।’ 16 सितबंर को पुलिस ने एक दिन के लिए सैमसंग के 104 हड़ताली कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। सैमसंग के संयंत्र में करीब 1,800 कामगार काम करते हैं और 1,000 से अधिक हड़ताल पर हैं।

यहां की फैक्टरी में रेफ्रिजरेटर, टीवी और वॉशिंग मशीन बनाई जाती है। सैमसंग के दूसरे संयंत्र में स्मार्टफोन बनाए जाते हैं जो उत्तर प्रदेश में है। वहां किसी तरह की कोई अव्यवस्था नहीं है। सैमसंग ने हड़ताली कामगारों को नौकरी पर खतरे की चेतावनी दी है और सीटू के सदस्यों को भी अदालती कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि यह हड़ताल गैर-कानूनी है लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Advertisement
First Published - October 1, 2024 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement