facebookmetapixel
Advertisement
ओमान तट पर भारतीय नाविकों वाले तीसरे जहाज पर हमला, भारत ने अमेरिका से जताई कड़ी आपत्तिविकसित भारत@2047 के लिए मोदी ने मांगा राज्यों का सहयोग, तय हों 100 दिन से 5 साल तक के लक्ष्यJio और NSE अगले हफ्ते दाखिल कर सकते हैं IPO पेपर, बाजार में ₹55,000 करोड़ के मेगा इश्यू की आहटHorticultural Crop: बागवानी फसलों की लहर, वर्ष 2025-26 में उत्पादन और रकबा दोनों बढ़ाट्रंप का बड़ा बयान: ‘खार्ग आइलैंड’ पर कब्जा करना मेरी पसंद, ईरान पर और बड़े हमलों की चेतावनीSIP की रफ्तार बरकरार: मई में 54.16 लाख नए खाते खुले; निवेश लगातार तीसरे महीने ₹30,000 करोड़ के ऊपरभारत की GDP ग्रोथ धीमी पड़ने के आसार, FY27 में 6.6% रहने का अनुमान: BMIभारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराये पर लिया फ्लैट, देना होगा इतना किरायाभारत बना ग्लोबल फाइनेंशियल टैलेंट हब, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु दुनिया के टॉप 30 बाजारों में शामिलAI की दुनिया में TCS का बड़ा दांव, Anthropic संग साझेदारी से 50,000 कर्मचारियों को मिलेगा Claude AI

PhonPe ने सीमा-पार यूपीआई भुगतान सेवा शुरू की

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 9:40 PM IST
PhonePe rolls out UPI Circle feature now make digital payments even without a bank account

फोनपे (PhonePE) ने मंगलवार को कहा कि उसने ऐसी सेवा शुरू की है जो देश से बाहर यात्रा करने वाले उसके भारतीय उपयोगकर्ताओं को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिये विदेशी व्यवसायियों (foreign businessmen) को भुगतान में सक्षम बनाएगी।

‘यूपीआई इंटरनैशनल’ के सहायक व्यावसायिक आउटलेट संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, मॉरिशस, नेपाल और भूटान में हैं जो लोकल क्यूआर कोड प्रणाली से जुड़े हुए हैं।

उपयोगकर्ता अपने भारतीय बैंक से विदेशी मुद्रा में सीधे तौर पर भुगतान करने में सक्षम होंगे, जैसा कि वे अंतरराष्ट्रीय डेबिट कार्डों के जरिये करते हैं। वॉलमार्ट समर्थित फोनपे ने कहा है कि यह सेवा शुरू करने वाला वह पहला भारतीय फिनटेक (FinTech) ऐप है।

फोनपे के मुख्य तकनीकी अधिकारी एवं सह-संस्थापक राहुल चारी ने कहा, ‘यूपीआई इंटरनैशनल शेष दुनिया को भी यूपीआई का अनुभव मुहैया कराने की दिशा में पहला कदम है। मेरा मानना है कि यह नई पेशकश बड़ा बदलाव लाने में मददगार होगीऔर भारतीयों द्वारा विदेश यात्रा करते वक्त व्यावसायिक आउटलेटों पर भुगतान के अनुभव को खास बनाएगी।’

फोनपे ने हाल में जनरल अटलांटिंक से 35 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई है। इससे कंपनी को अपना परिचालन दायरा बढ़ाने और गूगल पे, पेटीएम तथा एमेजॉन पे से मुकाबला करने में मदद मिल सकती है।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 9:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement