facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

Pfizer Q4 Results: ₹330.94 करोड़ का मुनाफा, 350% फाइनल डिविडेंड और 1000% स्पेशल डिविडेंड का भी ऐलान

Advertisement

Pfizer की आय भी इस तिमाही में 8.3 प्रतिशत बढ़ी और 591.91 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की चौथी तिमाही में 546.63 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- May 20, 2025 | 7:06 PM IST
Pfizer
फोटो क्रेडिट: Commons

Pfizer Q4 Results: दवा बनाने वाली कंपनी Pfizer Ltd r ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने चौथी तिमाही में कुल 330.94 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 178.86 करोड़ रुपये की तुलना में 85 प्रतिशत अधिक है। इस बढ़ोतरी का मुख्य कारण ठाणे में जमीन और इमारतों की बिक्री से मिला 172.81 करोड़ रुपये का बड़ा मुनाफा रहा। कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी।

Pfizer की आय भी इस तिमाही में 8.3 प्रतिशत बढ़ी और 591.91 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की चौथी तिमाही में 546.63 करोड़ रुपये थी। हालांकि, कंपनी के कुल खर्चों में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। Q4FY25 में खर्च 383.5 करोड़ रुपये रहे, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 377.9 करोड़ रुपये था।

Also Read: Q4 Results: Petronet LNG, IRB Infra से लेकर HMVL तक — Q4 में किस कंपनी को कितना मुनाफा?

स्पेशल डिविडेंड का ऐलान

Pfizer के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025 के लिए प्रति शेयर 165 रुपये के डिविडेंड की सिफारिश की है। इसमें 100 रुपये प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड शामिल है, जो कंपनी के भारत में 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिया जाएगा। इसके अलावा, ठाणे में जमीन और इमारतों के ट्रांसफर से हुए मुनाफे के लिए 30 रुपये प्रति शेयर का एक्स्ट्रा स्पेशल डिविडेंड भी घोषित किया गया है। यह कदम शेयरधारकों के लिए एक बड़ा तोहफा है और कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति को दर्शाता है।

अगर बात पूरा वित्त वर्ष की करें तो Pfizer के लिए यह साल शानदार रहा। कंपनी ने पूरे साल में 767.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज कमाया, जो पिछले साल के 551.33 करोड़ रुपये की तुलना में 39.3 प्रतिशत अधिक है। कंंपनी की आय 2,281.35 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2024 के 2,193.17 करोड़ रुपये से 4 प्रतिशत ज्यादा है। दिलचस्प बात यह है कि पूरे साल के कुल खर्चों में थोड़ी कमी आई और यह 1,610.32 करोड़ रुपये रहे, जबकि पिछले साल यह 1,635.56 करोड़ रुपये थे।

Pfizer ने ठाणे में अपनी जमीन और इमारतों को जोएटिस फार्मास्युटिकल रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड को बेचकर इस तिमाही में बड़ा लाभ कमाया। यह सौदा कंपनी की रणनीतिक पहल का हिस्सा था, जिसने इसके वित्तीय प्रदर्शन को और मजबूती दी।

Advertisement
First Published - May 20, 2025 | 6:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement