facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

PFC Q4 Results: पीएफसी का चौथी तिमाही का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 7,556 करोड़ रुपये

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2.50 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश को मंजूरी दी है।

Last Updated- May 15, 2024 | 2:14 PM IST
PFC
PFC

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) का वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7,556.43 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी (जनवरी-मार्च) तिमाही में शुद्ध लाभ 6,128.63 करोड़ रुपये रहा था।

समीक्षाधीन तिमाही में कुल आय बढ़कर 24,176.34 करोड़ रुपये हो गई। खर्च 14,579.16 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में सर्वाधिक वार्षिक लाभ 26,461 करोड़ रुपये दर्ज किया। 31 मार्च 2024 तक एकीकृत ऋण परिसंपत्ति बुक बढ़कर 9,90,824 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी के निदेशक मंडल ने 2.50 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश को मंजूरी दी है। इसके साथ वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल लाभांश 13.50 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। पीएफसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक परमिंदर चोपड़ा ने कहा कि ऋण खंड में 14 प्रतिशत की वृद्धि से कंपनी मजबूत प्रदर्शन कर पाई। शुद्ध एनपीए घटकर 0.85 प्रतिशत हो गया है।

First Published - May 15, 2024 | 2:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट