facebookmetapixel
Advertisement
Nippon India MF ने उतारा नया डेट फंड, ₹1,000 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?टाटा बोर्ड मीटिंग से पहले बाजार में सरगर्मी, इन 6 शेयरों में एक्सपर्ट्स ने बताए टारगेट और स्टॉप लॉसDA Hike 2026: क्या होली से पहले बढ़ेगा महंगाई भत्ता? पिछले 5 साल के ट्रेंड्स दे रहे बड़ा संकेतAditya Birla Sun Life MF ने उतारा नया ETF, ₹500 से टॉप-10 प्राइवेट और सरकारी बैंकों में निवेश का मौकाफिर से सोना-चांदी में जोरदार तेजी, एक्सपर्ट बता रहे क्यों निवेशक इन मेटल में लगा रहे पैसाUltra luxury housing-Gurugram: मुंबई को पीछे छोड़ गुरुग्राम ने रचा हाई-एंड हाउसिंग में इतिहासबैंक जाने का झंझट खत्म! कैसे BC Sakhi कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग पहुंच बढ़ाने में कैसे मदद कर रहा हैFASTag के बाद अब GPS से कटेगा टोल, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव! क्या आपकी लोकेशन होगी ट्रैक?अमेरिकी टैरिफ में बदलाव के प्रभाव पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी : सीतारमणApparel Retail sector: त्योहार भी नहीं बचा पाए रिटेल सेक्टर को! बिक्री गिरी, VMart क्यों बना फेवरेट?

Paytm Q3 results: कंपनी का रेवेन्यू 38 प्रतिशत बढ़ा, पेमेंट बिजनेस से मिली मजबूती

Advertisement

Paytm ने बताया कि उसका शुद्ध घाटा कम होकर 221.7 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की अवधि में घाटा 392.1 करोड़ रुपये था।

Last Updated- January 19, 2024 | 7:03 PM IST
Paytm Share news Today- पेटीएम शेयर lower circuit

Paytm Q3 results: फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस, जो पेटीएम ब्रांड के तहत काम करती है, ने शुक्रवार को अपनी तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। कंपनी ने बताया कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही घाटा कम होकर 221.7 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की अवधि में घाटा 392.1 करोड़ रुपये था।

वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 2,850.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी को इसके पेमेंट बिजनेस और फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में मजबूत ऋण वृद्धि से मदद मिली।

पेटीएम के बोर्ड ने वैश्विक वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र स्थापित करने के लिए गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) में 100 करोड़ रुपये के निवेश को भी मंजूरी दे दी।

कंपनी ने फाइलिंग में कहा, “रियल टाइम पेमेंट में अपनी सफलता का लाभ उठाते हुए, पेटीएम का लक्ष्य कुशल, एआई-संचालित सॉल्यूशन के साथ देश के बाहर ट्रांसफर को सुव्यवस्थित करना है। इसके अतिरिक्त, पेटीएम इन सॉल्यूशन के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बनाने के लिए गिफ्ट सिटी में एक विकास केंद्र स्थापित करने में निवेश करेगा।”

Q3 रिपोर्ट कार्ड पर, कंपनी ने कहा कि दिसंबर 2023 तक पेटीएम के भुगतान उपकरणों की सदस्यता लेने वाले व्यापारियों की संख्या 1.06 करोड़ तक पहुंच गई, जो कि सालाना आधार पर 49 लाख की वृद्धि है।

पेमेंट बिजनेस में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, रेवेन्यू सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 1,730 करोड़ रुपये हो गया और शुद्ध भुगतान मार्जिन सालाना आधार पर 63 प्रतिशत बढ़कर 748 करोड़ रुपये हो गया। मर्चेंट पेमेंट वॉल्यूम (GMV) सालाना आधार पर 47 फीसदी बढ़कर 5.10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

फाइलिंग में कंपनी ने बताया, “पर्सनल लोन, मर्चेंट लोन और बीमा ब्रोकिंग बिजनेस से राजस्व में वृद्धि के कारण वित्तीय सेवाओं और अन्य क्षेत्रों से राजस्व सालाना आधार पर 36 प्रतिशत बढ़कर 607 करोड़ रुपये हो गया।”

दिसंबर तिमाही में पेटीएम ने 56 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 15,535 करोड़ रुपये के लोन बांटे। कंपनी ने कहा, “पेटीएम प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोन लेने वाले यूनिक यूजर्स की कुल संख्या पिछले साल 44 लाख से बढ़कर 1.25 करोड़ तक पहुंच गई।”

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement