कंपनियां

Oister Global ने टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए 440 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की

Oister Global ने बयान में कहा कि ओस्टर इंडिया पिनेकल फंड (ओआईपीएफ) स्थापित उपभोग-संचालित क्षेत्रों और उभरते प्रौद्योगिकी-आधारित नवीन क्षेत्रों दोनों को समर्थन देना चाहता है।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 29, 2024 | 12:12 PM IST

निवेश कंपनी ओस्टर ग्लोबल ने 440 करोड़ रुपये के कोष का इस्तेमाल देश में उभरते प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों तथा विभिन्न उभरते क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए करने की सोमवार को घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि ओस्टर इंडिया पिनेकल फंड (ओआईपीएफ) स्थापित उपभोग-संचालित क्षेत्रों और उभरते प्रौद्योगिकी-आधारित नवीन क्षेत्रों दोनों को समर्थन देना चाहता है।

बयान में कहा गया, ओस्टर के 440 करोड़ रुपये के कोष का इस्तेमाल आरंभिक (प्री-सीरीज ए, सीरीज ए), वृद्धि (सीरीज बी, सी) और अंतिम चरण (सीरीज डी के बाद) उद्यम पूंजी तथा निजी इक्विटी में निवेश के लिए किया जाएगा। ओस्टर ग्लोबल के सह-मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं और सह-संस्थापक रोहित भयाना ने इस कोष का इस्तेमाल रणनीतिक रूप से भारत की उपभोग-संचालित वृद्धि को भुनाने के लिए किया जाएगा।

First Published : April 29, 2024 | 12:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)