facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

फरमान जारी-राजू हाजिर हों

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:11 PM IST

हजारों करोड़ रुपये की हेरा-फेरी से देश-विदेश के कारोबारी जगत को हिला देने वाले सत्यम के पूर्व अध्यक्ष बी. रामलिंग राजू को कानूनी पंजे में कसने की कवायद अब तेज हो गई है।


इसके तहत बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को राजू को हाजिर होने का आदेश दिया। हालांकि राजू की जगह उनके वकील ने पेश होकर यह जानकारी दी कि वह शनिवार शाम चार बजे हाजिर हो जाएंगे। इसके अलावा, सरकार ने भी सत्यम के परिसर और उसके रिकॉर्ड कार्यालय से कंपनी के दस्तावेज जब्त कर लिए।

सरकार ने सत्यम की आठ सहयोगी कंपनियों के खातों की जांच के लिए भी एक आठ सदस्यीय दल भेजा है। इससे पहले, सेबी का दल राजू के हैदराबाद स्थित घर भी पहुंचा लेकिन वहां से उसे उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा क्योंकि घर पर ताला लटका हुआ था।

 सेबी के दल ने गुरुवार को सत्यम के ऑफिस का भी दौरा किया था। कंपनी मामले के मंत्री प्रेमचंद गुप्ता ने सरकारी कार्रवाई का ब्यौरा देते हुए बताया कि दस्तावेजों की जब्ती की प्रकिया शुक्रवार सुबह पांच बजे तक चलती रही।

हैदराबाद के मजिस्ट्रेट से न्यायिक आदेश मिलने के बाद आरओसी, सेबी के साथ मिलकर सत्यम के दफ्तर गई और कंपनी के परिसर और रिकॉर्ड कार्यालय से दस्तावेज जब्त किए।

सेबी ने दिया नोटिस, आज होंगे पेश

जब्त हुए कंपनी के दस्तावेज

हैदराबाद स्थित घर पर लटका है ताला

Advertisement
First Published - January 9, 2009 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement