facebookmetapixel
Advertisement
इंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाब

एक-तिहाई कंपनियां नए उत्पाद उतारेंगी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 4:03 AM IST

वाहन निर्माण क्षेत्र की एक कंपनी ने फॉगिंग और स्प्रेइंग इलेक्ट्रिक वाहनों की पेशकश शुरू की है जिनका इस्तेमाल फैक्टरियों, मॉल और कार्यालयों जैसे बड़े स्पेस को कीटाणुमुक्त करने के लिए किया जा सकेगा। यह ऐसी अकेली कंपनी नहीं है जिसने नए उत्पादों की पेशकश की है।
पीडब्ल्यूसी इंडिया द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है किप्रत्येक तीन में से एक कंपनी द्वारा कोविड-19 महामारी से उबरने के लिए नई सेवाओं या उत्पादों के विकास की संभावना जताई है। पीडब्ल्यूसी ने 17 जून से 10 जुलाई के बीच वरिष्ठ प्रबंधन कर्मियों का ऑनलाइन सर्वे कराया था। इस सर्वे में विभिन्न उद्योगों के 225 प्रतिनिधियों को शामिल किया गया।
रिपोर्ट में अनुसार, इनमें से कई उद्योग प्रतिनिधियों ने अपनी प्रमुख क्षमताओं वाले क्षेत्रों में कुछ नया शुरू करने की योजनाएं बनाई हैं। इसमें कहा गया है, ‘मुख्य जोर पेशकशों में इजाफा करना और जोखिम को घटाना तथा मजबूती सुनिश्चित करना है। ज्यादातर प्रतिभागी नई पेशकशों के जरिये वृद्घिशील बदलाव पर जोर दे रहे हैं।’ रिपोर्ट में कहा गया है कि व्यावसायिक परिवेश चुनौतीपूर्ण है। यह व्यवसाय के लिए बेहद महंगा है, प्रतिस्पर्धा बढ़ी है और ग्राहक कीमत को लेकर ज्यादा सजग हो गए हैं। इन सब और अन्य कारकों ने कठिन परिवेश को बढ़ावा दिया है। समेकन में तेजी आई है। लगभग 50 प्रतिशत व्यावसायिक घराने अधिग्रहण पर विचार कर रहे हैं। इसमें कहा गया है, ‘अधिग्रहण की योजना बना रहीं दो तिहाई से ज्यादा कंपनियां उत्पाद, डिलिवरी चैनल आदि में खामियां दूर करने के लिए अपने व्यवसायों को बढ़ाने के लिए समेकन अवसरों पर विचार कर रही हैं।’
पीडब्ल्यूसी इंडिया में पार्टनर और लीडर (डील्स) संजीव कृष्ण ने कहा, ‘मूल्य वृद्घि बेहद महत्वपूर्ण हो गई है और सौदे करने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण कारक बन गई है। संकट से लचीलापन आया है और हमें उम्मीद है कि बोर्ड इस पर विचार करेगा।’ सर्वे में 82 प्रतिशत प्रतिभागियों ने कहा कि राजस्व आंकड़े कोविड-पूर्व के स्तरों पर जून 2021 तक ही वापस आ पाएंगे।

Advertisement
First Published - July 31, 2020 | 12:06 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement