facebookmetapixel
Advertisement
Corporate Actions Next Week: डिविडेंड-स्प्लिट-बोनस की होगी बारिश, निवेशकों की चमकेगी किस्मतBonus Stocks: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की लगेगी लॉटरी, फ्री में मिलेंगे शेयरअगले हफ्ते TCS, ITC और बजाज ऑटो समेत 23 कंपनियां बाटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹150 तक कमाई का मौकाUpcoming Stock Split: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं अपने शेयर, छोटे निवेशकों को होगा फायदाईरान पर बड़े हमले की तैयारी में ट्रंप, रिपोर्ट में दावा: वार्ता विफल होने से नाखुश, बेटे की शादी में भी नहीं जाएंगेओडिशा सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी विभागों में अब सिर्फ EV की होगी खरीद, 1 जून से नया नियम लागूPower Sector में धमाका: भारत में बिछेगी दुनिया की सबसे ताकतवर 1150 KV की बिजली लाइन, चीन छूटेगा पीछेकच्चे तेल की महंगाई से बिगड़ी इंडियन ऑयल की सेहत, कंपनी पर नकदी पर मंडराया संकटApple का नया दांव: भारत को बना रहा एयरपॉड्स का नया हब, चीन और वियतनाम की हिस्सेदारी घटीPetrol Diesel Price Hike: 10 दिन में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में ₹100 के करीब पहुंचा पेट्रोल

Ola Electric ने अगस्त में दर्ज की 400 प्रतिशत वृद्धि

Advertisement

फ्टबैंक सम​र्थित Ola ने कहा है कि उसने अगस्त के दौरान करीब 30 प्रतिशत की बाजार भागीदारी बरकरार रखी।

Last Updated- August 31, 2023 | 10:09 PM IST
Ola Electric share price dips below issue price; tanks 52% from record high Ola Electric के स्टॉक इश्यू प्राइस से नीचे गिरे, शेयर रिकॉर्ड हाई से 52% लुढ़का

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि वह ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) दोपहिया सेगमेंट में दबदबा बरकरार रखे हुए है और पिछले एक साल में लगातार अपनी बाजार भागीदारी को कायम रखने में सफल रही है। अगस्त में करीब 19,000 वाहन पंजीकरण (वाहन द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के अनुसार) के साथ ओला ने पिछले साल की समान अव​धि के मुकाबले 400 प्रतिशत से ज्यादा की सालाना वृद्धि दर्ज की है।

सॉफ्टबैंक सम​र्थित ओला ने कहा है कि उसने अगस्त के दौरान करीब 30 प्रतिशत की बाजार भागीदारी बरकरार रखी। वह एथर एनर्जी, ओकिनावा ऑटोटेक, एम्पीयर, हीरो इलेक्ट्रिक और टीवीएस मोटर के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। ओला इलेक्ट्रिक के प्रमुख मॉडल एस-1 प्रो को इंजीनियरिंग संबं​धित बदलाव से गुजरना पड़ा है, क्योंकि इसे अब एकदम नए जेन-2 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। फर्म ने कहा है कि अगस्त जेन-1 से जेन-2 तक के बदलाव वाला महीना रहा और कंपनी ने इस अव​धि में अपनी निर्माण क्षमता भी बढ़ाई।

Also read: Ola Electric: IPO लाने की तैयारी में जुटी कंपनी, अगले हफ्ते सिंगापुर में निवेशकों से करेगी मुलाकात

ओला के मुख्य बिजनेस ऑफीसर अंकुश अग्रवाल ने कहा, ‘अगस्त हमारे लिए बेहद व्यस्त महीना रहा, क्योंकि हमने अपना पोर्टफोलियो पांच स्कूटरों तक बढ़ाया। एस-1 से ईवी इस्तेमाल में तेजी आएगी और ग्रीन मोबिलिटी की दिशा में भारत की यात्रा मजबूत होगी। त्योहारी सीजन शुरू होने से, हमें इस अव​धि के दौरान मजबूत बिक्री की उम्मीद है और ऊंची उपभोक्ता मांग की वजह से ईवी उद्योग तेजी दर्ज करेगा।’

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि उसने एस-1 स्कूटर की पेशकश के दो सप्ताह के अंदर 75,000 से ज्यादा बुकिंग दर्ज कीं। उत्पादन बढ़ाने और बाजार मांग को पूरा करने के लिए ‘ओला फ्यूचरफैक्टरी’ तीनों पारियों में परिचालन में है। स्वतंत्रता दिवस पर ओला के सालाना प्रमुख कार्यक्रम के अवसर पर पेश एस1 प्रो, एस2 एयर, एस2एक्स+, एस1एक्स (3 किलोवाट), और एस1एक्स (2 किलोवाट) नए और उन्नत जेन-2 प्लेटफॉर्म पर तैयार किए गए हैं। ओला के सीईओ एवं संस्थापक भाविश अग्रवाल ने हाल में कहा कि कंपनी अगले साल तक वै​श्विक बाजारों, खासकर ए​शिया प्रशांत और अन्य पड़ोसी देशों में भी अवसर तलाशने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement