facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिजएमेजॉन प्राइम डे का 10वां सीजन रहा अब तक का सबसे सुपरहिट, छोटे शहरों में दिखा सबसे ज्यादा क्रेजट्रेडमार्क उल्लंघन मामले में गूगल इंडिया को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, अंतरिम राहत देने से अदालत का इनकारभारत के सबसे अमीर और सबसे गरीब राज्य का खुलासा, 10 गुना कमाई का अंतर

एमेजॉन प्राइम डे का 10वां सीजन रहा अब तक का सबसे सुपरहिट, छोटे शहरों में दिखा सबसे ज्यादा क्रेज

Advertisement

एमेजॉन इंडिया का 10वां प्राइम डे सबसे तेज रहा, जिसमें छोटे शहरों से 70% नए मेंबर्स जुड़े और क्विक-कॉमर्स (एमेजॉन नाउ) के जरिए मिनटों में रिकॉर्ड डिलीवरी हुई

Last Updated- July 10, 2026 | 9:12 PM IST
Amazon
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

एमेजॉन इंडिया का कहना है कि उसके वार्षिक कार्यक्रम प्राइम डे का 10वां संस्करण कंपनी का अब तक का सबसे तेज कार्यक्रम रहा। इसमें एमेजॉन नाउ की क्विक-कॉमर्स सेवा वाले शहरों में हर दूसरी चीज की डिलिवरी कुछ ही मिनटों में हुई। इस बिक्री कार्यक्रम में प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स और सौंदर्य उत्पादों से लेकर रोजमर्रा की जरूरी चीजों तक की पेशकश की गई तथा उसी दिन डिलीवरी में तीन गुना से अधिक की वृद्धि देखी गई, जो होशियारपुर, उज्जैन और धारवाड़ जैसे छोटे शहरों तक फैली हुई है।

इस कार्यक्रम के दौरान 70 प्रतिशत से अधिक नई प्राइम मेंबरशिप छोटे और मझोले शहरों से आई, जो भारत के सबसे बड़े शहरी केंद्रों से परे सेवा के बढ़ते इस्तेमाल को दर्शाती है।

एमेजॉन के प्राइम ऐंड कस्टमर फुलफिलमेंट एक्सपीरियंस (भारत और उभरते देश) के उपाध्यक्ष अक्षय साही ने कहा, ‘यह हमारा अब तक का सबसे जेत प्राइम डे था। जिन शहरों में एमेजॉन नाउ की सुविधा है, वहां सौदों में शामिल हर दो में से एक चीज की कुछ ही मिनटों में डिलिवरी कर दी गई। उन्होंने आगे कहा, ‘हमने छोटे और मझोले कारोबारों की अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी भी देखी, जिससे यह साबित होता है कि प्राइम डे हमारे ग्राहकों के साथ-साथ हमारे विक्रेताओं के लिए भी जश्न का मौका है।’

एमेजॉन नाउ पर प्राइम सदस्यों को कार्यक्रम के दौरान योग्य ऑर्डर पर मुफ्त डिलिवरी और कैशबैक की पेशकश मिलीं। इस सेवा पर प्राइम डे के लगभग आधे ऑर्डर किराना से इतर वाली वस्तुओं के लिए थे, जिनमें कैमरे और पर्सनल-केयर उपकरण शामिल थे। हर चार में से एक ऑर्डर उसी दिन डिलिवर हुए और आधे से ज्यादा ऑर्डर कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही डिलिवर कर दिए गए।

सभी श्रे​णियों में ज्यादा कीमत वाले उत्पादों की मांग बढ़ी। प्रीमियम सौंदर्य उत्पादों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले तीन गुना हो गई, जबकि प्रीमियम ग्रूमिंग उपकरण और टेलीविजन की बिक्री दोगुनी हो गई। प्रीमियम ट्रैवल लगेज की बिक्री 1.5 गुना बढ़ी तथा खरीदार बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन की ओर भी आकर्षित हुए। 

Advertisement
First Published - July 10, 2026 | 8:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement