facebookmetapixel
Advertisement
Delhi Power Demand: भीषण गर्मी ने बढ़ाई बिजली की मांग, दिल्ली में मई में टूटे बिजली की मांग सारे रिकॉर्डक्या होर्मुज से हटेगी नाकेबंदी? ट्रंप बोले: या तो होगी आर-पार की डील या फिर नहीं होगा कोई समझौताक्या अभी बॉन्ड खरीदने का सही समय? Axis MF को उम्मीद RBI ने सख्ती नहीं बढ़ाई तो आ सकती है तेजीITR Filing FY26: गलत फॉर्म भरा तो मिल सकता है नोटिस, जानें सही फॉर्म कैसे चुनेंSuzlon Energy Q4 Results: मुनाफा मामूली घटकर ₹1,114 करोड़ रहा, लेकिन सालाना कमाई ने तोड़े रिकॉर्डपश्चिम एशिया संकट से इंडिया इंक पर दबाव, कंपनियों का घटेगा मुनाफा!जल्दी रिफंड पाने के लिए 15 जून से पहले ITR भरने की सोच रहे हैं? एक्सपर्ट्स ने कहा: ठहरिए! यह बहुत रिस्कीम्युचुअल फंड के बदले लोन लेना कितना सही? फायदे, जोखिम और जरूरी बातें समझेंभारत, ब्राजील और अमेरिका कारोबार से Torrent Pharma को फायदा, ब्रोकरेज ने दिया ₹5,230 तक का टारगेटNPS में बड़े बदलाव की तैयारी? कम जोखिम और स्थिर रिटर्न पर फोकस, नए निवेश व गारंटीड पेंशन पर विचार

गेल की नजर अमेरिकी परियोजना में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी पर

Advertisement

भारत का सार्वजनिक क्षेत्र का कोई उपक्रम पहली बार उठा रहा यह कदम, अमेरिका से और अधिक एलएनजी हासिल करने की रणनीतिक पर ध्यान

Last Updated- February 17, 2023 | 10:48 PM IST
GAIL share price

सरकारी स्वामित्व वाली गेल (इंडिया) ने अमेरिका के तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के द्रवीकरण प्लांट (liquefaction plant) या परियोजना में 26 प्रतिशत तक की हिस्सेदारी हासिल करने के लिए अ​भिरुचि पत्र (ईओआई) जारी किया है। यह कदम भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र के किसी उपक्रम द्वारा अमेरिका में ऊर्जा क्षेत्र की किसी परिसंपत्ति को हासिल करने का पहला प्रयास है, जो देश में एलएनजी का तीसरा सबसे बड़ा स्रोत है।

गुरुवार को कंपनी की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए दस्तावेजों के अनुसार गेल या तो किसी मौजूदा प्लांट में या फिर वर्ष 2026-27 तक चालू होने वाले प्लांट में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए तैयार है। उस वर्ष की अंतिम तिमाही में गेल अस्थायी रूप से एलएनजी की आपूर्ति शुरू करना चाहती है।

कंपनी ने इस अ​भिरुचि पत्र में कहा है ‘इसके अलावा, गेल सीधे या अपने किसी सहयोगी के जरिये एलएनजी द्रवीकरण प्लांट/परियोजना से 15 साल की अवधि के लिए पारस्परिक रूप से स्वीकार्य नियमों और शर्तों पर एफओबी आधार पर 10 लाख टन प्रति वर्ष एलएनजी हासिल करना चाहती है।’

कंपनी ने पारस्परिक आधार पर एलएनजी आपूर्ति के लिए अनुबंध की अवधि को 5 या 10 साल और बढ़ाने का विकल्प भी खुला रखा हुआ है। अ​भिरु​चि पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 मार्च है।

गेल (इंडिया) एलएनजी कार्गो की स्थायी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका पर निर्भर है। वर्तमान में कंपनी के पास अमेरिका से संयुक्त रूप से 58 लाख टन एलएनजी खरीदने के लिए दो अनुबंध हैं। इनमें मानक आकार के लगभग 90 कार्गो शामिल हैं।

गेल, गैजप्रोम की एक पूर्व व्यापारिक शाखा से होने वाली आपूर्ति को बदलने के लिए जूझ रही थी, जिसने मई, 2022 के बाद से निर्धारित खेपों की डिलिवरी नहीं की है।

वर्ष 2012 में गैजप्रोम की पूर्व सहायक कंपी गैजप्रोम मार्केटिंग ऐंड ट्रेडिंग सिंगापुर (जीएमटीएस) ने गेल को प्रति वर्ष 28.5 लाख टन एलएनजी की आपूर्ति करने के लिए 20 साल का अनुबंध किया था। इस सौदे के तहत आपूर्ति वर्ष 2018 में शुरू हुई थी और वर्ष 2023 में पूरी मात्रा तक पहुंचने की उम्मीद थी।

लेकिन रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद जर्मनी ने अप्रैल में गैजप्रोम जर्मनिया का नियंत्रण जब्त कर लिया। इसके परिणामस्वरूप गैजप्रोम ने बिना किसी स्पष्टीकरण के कंपनी का अपना स्वामित्व छोड़ दिया और प्रतिबंध लगा दिए।

भारत की स्थानीय गैस मांग का 55 प्रतिशत तक हिस्सा आयात के जरिये पूरा किया जाता है। दूसरी तरफ, हालांकि गैस से भारत की ऊर्जा जरूरतों का केवल 6.2 प्रतिशत हिस्सा ही पूरा होता है, लेकिन केंद्र सरकार पेट्रोलियम पर निर्भरता कम करने के लिए इस आंकड़े को काफी हद तक बढ़ाने की योजना बना रही है।

Advertisement
First Published - February 17, 2023 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement