facebookmetapixel
Advertisement
अल नीनो से फसल बर्बाद होने का डर? PM Fasal Bima Yojana दिलाएगी मुआवजा, जानें कैसे उठाएं फायदाभारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में, 24 जुलाई से पहले हो सकता है बड़ा ऐलानअदाणी का नया मास्टरप्लान! 2030 के भारत को ध्यान में रखकर ग्रुप ने किए बड़े बदलावचीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर₹312 से ₹470 तक के टारगेट, Tata Motors PV को लेकर क्यों बंटे हैं ब्रोकरेज?Hotel Industry: कम निवेश में तेजी से बढ़ रहीं होटल कंपनियां, जानिए क्या है नया बिजनेस मॉडलदशहरी आम पर डबल मार: पहले पैदावार घटी, अब हवाई स्लाॅट न मिलने से निर्यात भी अटकाGold-Silver Price Today: सोना ₹1.45 लाख के नीचे, चांदी के दाम भी लुढ़के; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वरFIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का महाधमाका! वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे छूना भी मुश्किलखरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावित

टाटा समूह की कमान संभालेंगे नोएल?

Advertisement

नोएल टाटा, जो टाटा समूह में रिटेल और अंतरराष्ट्रीय कारोबार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जाने जाते हैं, अब टाटा ट्रस्ट्स में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Last Updated- October 10, 2024 | 11:24 PM IST
Noel Tata

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल लोगों में 67 वर्षीय नोएल टाटा अपने बेटे नेविल के साथ परिवार के प्रमुख चेहरा थे। भारत के कई शीर्ष नेताओं और प्रमुख उद्योगपतियों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रिटेल दिग्गज ट्रेंट को स्थापित करने के लिए ख्याति प्राप्त करने वाले नोएल शांत एवं संयमित दिखे।

नोएल, रतन टाटा के सौतेले भाई और नवल एवं सिमोन टाटा के बेटे हैं। उनकी शादी पलोनजी मिस्त्री की बेटी एवं साइरस मिस्त्री की बहन अलू मिस्त्री से हुई है जिनकी टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में 18.4 फीसदी हिस्सेदारी है। उनकी दो बेटियां- माया एवं लीआ टाटा और एक बेटा नेविल हैं।

टाटा समूह में आने के बाद नोएल ने जून 1999 में रिटेल कारोबार की कमान संभाली थी। साल 2014 में उन्हें पदोन्नति देकर इस रिटेल कंपनी का चेयरमैन बनाया गया था। वित वर्ष 1999 में टाटा समूह के इस रिटेल कारोबार की परिचालन आय 19.7 करोड़ रुपये थी। उस दौरान वेस्टसाइड जैसे ब्रांड उसका हिस्सा थे, मगर आज ट्रेंट के पास न केवल वेस्टसाइड बल्कि लाइफस्टाइल एवं किराना क्षेत्र के अन्य कई ब्रांड भी मौजूद हैं। इनमें स्टार बाजार, थोक कारोबार बुकर और सस्ते लाइफस्टाइल ब्रांड जूडियो शामिल हैं।

कंपनी ने दुनिया के दो प्रमुख फैशन ब्रांड- जारा और मासिमो दुती- को भी भारतीय बाजार में उतारा। ट्रेंट की आय पिछले वित्त वर्ष में 12,669 करोड़ रुपये रही थी। ट्रेंट जो पहले लैक्मे नाम से जाना था, उसकी स्थापना उनकी मां सिमोन टाटा ने की थी। बीएसई पर ट्रेंट का बाजार पूंजीकरण गुरुवार को 2.86 लाख करोड़ रुपये रहा। बुधवार को उसका बाजार पूंजीकरण 2,95,704 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था।

बाद में नोएल 2010 से 2021 तक टाटा इंटरनैशनल में भी रहे जो चमड़े के सामान, खनिज एवं धातुओं का निर्यात करने वाली कंपनी है। फिलहाल वह टाटा समूह की दो अन्य कंपनियों- वोल्टास और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन हैं।

साल 2019 में नोएल सर रतन टाटा ट्रस्ट में ट्रस्टी बन गए और 2022 में सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में शामिल हुए। मई में उनके बच्चों- लीआ, नेविल और माया- को टाटा ट्रस्ट्स के 5 परोपकारी संस्थाओं के बोर्ड में नियुक्त किया गया। टाटा ट्रस्ट्स 150 अरब डॉलर के कारोबार वाले टाटा समूह की देखरेख करता है।

30 वर्षीय लीआ टाटा एजुकेशन ट्रस्ट, टाटा सोशल वेलफेयर ट्रस्ट और सार्वजनिक ट्रस्ट को संभाल रही हैं। 36 वर्षीय माया टाटा एजुकेशनल ट्रस्ट एवं सार्वजनिक ट्रस्ट के अलावा आरडी टाटा ट्रस्ट की देखरेख भी करती हैं। 32 वर्षीय नेविल को टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स (टीआईआई) के बोर्ड में नामित किया गया है।

साल 2020 में स्थापित टाटा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स ने देश का एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान बनने का लक्ष्य रक्षा है। यह संस्थान विश्वस्तरीय व्यावसायिक प्रशिक्षण सुविधाओं से लैस है। साल 2022 में उन्हें कोलकाता के कैंसर अस्पताल टाटा मेडिकल सेंटर ट्रस्ट में भी शामिल किया गया। ऐसा समूह की उत्तराधिकार योजना के तहत किया गया है। टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस दोनों के पास रोजमर्रा के कामकाज की देखरेख के लिए पेशेवर प्रबंधक मौजूद हैं।

Advertisement
First Published - October 10, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement