facebookmetapixel
Advertisement
EPFO Withdrawal Rules: PF निकालने की सोच रहे हैं? पहले समझ लें एक महीने में कितनी बार कर सकते हैं क्लेम, कब कटेगा TDSफैक्ट्रियों की रफ्तार पड़ी धीमी! जून में मैन्युफैक्चरिंग PMI तीन महीने के निचले स्तर परKharif Crops: धान, दाल, कपास… किस फसल की बुवाई सबसे ज्यादा घटी? जानिए पूरी तस्वीरGST कलेक्शन जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़, आयात से टैक्स रेवेन्यू 35% बढ़ादिल्ली की नई EV पॉलिसी से Ather, Mahindra और Tata को मिलेगी रफ्तार! पूरे देश में तेज होगी इले​क्ट्रिक रेसGold, Silver Price Today: सोना ₹1,578 और चांदी ₹5,505 टूटी, क्या अब और गिरेंगे भाव?Fuel Price: पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता! इस कंपनी ने ग्राहकों को दी बड़ी राहतAdvit Jewels की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, लिस्टिंग के साथ निवेशकों को 37% तक का मुनाफाक्रिप्टो से ट्रंप की तगड़ी कमाई! एक साल में ₹12,000 करोड़ से ज्यादा की इनकमAMFI की नई लिस्ट जल्द, BSE और Vodafone Idea समेत कई शेयरों की बदल सकती है कैटेगरी

निकोन करेगी भारत में दोगुना कारोबार

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:23 PM IST

देश में मजबूत विकास दर्ज करने वाली कैमरा एवं डिजिटल इमेजिंग कंपनी निकोन इंडिया ने इस साल दोगुनी बढ़ोतरी का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपना चैनल और मजबूत करेगी।


कंपनी को इस साल अपनी रिटेल मौजूदगी 800 आउटलेटों से बढ़ कर 1500 आउटलेट हो जाने की उम्मीद है। निकोन ने कोलकाता और मुंबई में दो नए क्षेत्रीय कार्यालय पहले ही खोल लिए हैं और अब वह एक और कार्यालय की स्थापना के लिए दक्षिण भारत के बाजार में संभावनाएं खंगाल रही है।

निकोन इंडिया के प्रबंध निदेशक हिडेहिको टनाका ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हम इस साल एसएलआर कैमरा श्रेणी में 45 फीसदी की बाजार भागीदारी और कॉम्पेक्ट कैमरा में 10 फीसदी की बाजार भागीदारी के अपने विजन 2010 लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।’

फिलहाल एसएलआर सेगमेंट में कंपनी की 35 फीसदी की बाजार भागीदारी और कॉम्पेक्ट कैमरा बाजार में 5 फीसदी की भागीदारी है।

इस उद्योग के अनुमानों के मुताबिक 2008 में डिजिटल कैमरा की  बिक्री 12 लाख इकाई रही जिसमें हर साल 30 फीसदी की दर से इजाफा हो रहा है। हाल ही में सेनवैट में की गई 4 फीसदी की कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने की कोई योजना नहीं बनाई है।

टनाका ने कहा, ‘सेनवैट कटौती से हमें ज्यादा मदद नहीं मिली है, क्योंकि रुपये की कीमत में तकरीबन 20 फीसदी तक की गिरावट आई है।

Advertisement
First Published - January 12, 2009 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement