facebookmetapixel
Advertisement
सरकार लाई नया Tax Amendment Bill, गिफ्ट सिटी, विदेशी निवेश कोष और डेटा सेंटर को मिलेंगी टैक्स में छूटManufacturing PMI जुलाई में पांच साल के निचले स्तर पर, कमजोर मांग और बिक्री से सुस्त पड़ा विनिर्माण क्षेत्रFCNR(B) जमा बढ़ने से बैंकों की CD पर निर्भरता घटी, जुलाई में 95 हजार करोड़ रुपये जुटाएकांग्रेस ने मुझे रोका नहीं होता तो मैं भारत का मूल सुधारक होता, 1991 के बजट भाषण में मेरे बजट के कई अंश: यशवंत सिन्हासड़क हादसे रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम, नए दोपहिया और चारपहिया वाहनों में V2V सिस्टम होगा जरूरीटैक्स दबाव के बाद आईटीसी में सुधार के संकेत, शेयर 4% चढ़कर पहुंचा ₹292.50छात्र प्रदर्शन मामलों पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना रुख किया साफ, गंभीर अपराध छोड़ बाकी छात्रों को मिलेगी राहतउपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, बांकीपुर में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, दतिया भी नहीं जीत सकी BJPअल-नीनो और कमजोर मॉनसून के बीच पानी पर बढ़ी सियासत, कावेरी से महानदी तक फिर गरमाए राज्यों के विवादक्लोजिंग ऑक्शन से बाजार हैरान, सेंसेक्स 544 अंक चढ़ा तो निफ्टी में 391 अंकों की बढ़त

एनआईआईटी का हाथ सॉफ्टेक जीएमबीएच के साथ

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:23 PM IST


सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सॉल्यूशन मुहैया करवाने वाली कंपनी एनआईआईटी टेकनोलॉजीस लिमिटेड जल्द ही जर्मन की आईटी सॉल्शून कंपनी सॉफ्टेक जीएमबीएच का अधिग्रहण करने वाली है। कंपनी ने आज इस बात की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार इस कदम के बाद उसे पर्यटन, परिवहन और तर्कगणित ऊर्ध्वाधर में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का मौका मिलेगा।
कंपनी ने हाल ही में सॉफ्टेक जीएमबीएच के शेयरधारकों के साथ शेयर क्रय करार पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत एनआईआईटी इस कंपनी के 100 प्रतिशत शेयर अप्रत्यक्ष कीमत पर खरीदेगी। यह नई कंपनी एनआईआईटी टेक्ोलॉजीस लिमिटेड की पहली पूर्ण-सहयोगी कंपनी होगी।
कंवपर के प्रमुख कार्यकारी अधिकारी अरविंद ठाकुर ने बताया, यह बहुत बड़ा सौदा नहीं है, इसका आकलन 20 करोड़ रुपये तक लगा सकते हैं। इसके साथ ही एनआईआईटी और सॉफ्टेक जीएमबीएच दोनों की ताकतें अलग-अलग हैं, जो एक-दूसरे के पूरक हैं। इस कंपनी के अधिग्रहण के साथ ही हमारा क्षेत्रीय नेतृतव भी ताकतवर हो जाएगा, जिससे हम पर्यटन, परिवहन और तर्कगणित आदि क्षेत्रों में अपनी स्थित को बेहतर कर पाएंगे।’
सॉफ्टेक फिलहाल यूरोप, अफ्रीका और एशिया की 40 छोटी से मध्य आकार की एयरलाइंस के लिए आईटी सॉल्यूशन और सेवाएं देती हैं। जबकि एनआईआईटी उपभोक्ता समाधान, पर्यटन पोर्टल सेवाएं, आरक्षण और जीडीएस प्रणाली के विकास और रख-रखाव, एयरलाइन कार्गो प्रणाली में विकास और रख-रखाव आदि काम करती है।
अधिग्रहण से पहले एनआईआईटी टेक्नोलाजीज ने मई 2006 में रूम सॉल्यूशंस में हिस्सेदारी प्राप्त की थी। रूम का ध्यान व्यावसायिक बीमा बाजार के साथ ही सूचना प्रौद्योगिकी समाधान पर रहता है। रूम सॉल्यूशन के साथ हिस्सेदारी के बाद कंपनी को इस क्षेत्र में दक्षता की क्षमताओं को भी बढ़ाने में भी फायदा पहुंचा है।

Advertisement
First Published - February 28, 2008 | 6:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement