facebookmetapixel
Advertisement
LPG Price Update: 1 जुलाई से बड़ी राहत! कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, जानें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बदले या नहीं11 हफ्तों से घट रहा अमेरिका का ऑयल स्टॉक, क्या अब बदलने वाला है ट्रेंड?US Jobs Report से पहले डॉलर में आई मजबूती, 101.3 के पार पहुंचा डॉलर इंडेक्सStock Market Today: GIFT Nifty से कमजोर शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार; निवेशकों की नजर US-Iran तनाव परडेटा सेंटर से डिफेंस तक… इस कंपनी के लिए खुल रहे बड़े मौके! कमाई और शेयर पर मोतीलाल ओसवाल ने दी रायStocks To Watch Today: Kotak Mahindra Bank की बड़ी डील से RailTel के ऑर्डर तक, आज इन शेयरों पर रखें नजरबॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिम

मायटास इन्फ्रा पर आई नई मुसीबत

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 9:23 PM IST

सत्यम द्वारा अधिग्रहण के प्रयास के बाद से सुर्खियों में आई मायटास इन्फ्रा लिमिटेड की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।


चेन्नई की एक कंपनी क्रिएटिव इन्फ्रास्ट्रक्चर ने भी अब मायटास इन्फ्रा पर आरोप लगा दिए हैं और आंध्र प्रदेश सरकार को भी लपेटे में ले लिया है।

उसने कुछ कागजात पेश किए हैं, जिनके मुताबिक मछलीपत्तनम में 1,590 करोड़ रुपये की लागत के साथ बंदरगाह विकसित करने के लिए मायटास और राज्य सरकार के बीच हुए रियायत संबंधी समझौते में अनियमितताएं बरती गई हैं।

सरकार ने इस बंदरगाह के विकास के लिए बनाए गए विशेष उद्देश्य वाले गठबंधन वज्र सीपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड और शरत चटर्जी ऐंड कंपनी के साथ अप्रैल 2008 में करार किया था।

वज्र में मायटास के पास सबसे बड़ी हिस्सेदारी है और नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी तथा श्रेई इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनैंस भी इसमें शामिल हैं।

क्रिएटिव के प्रमोटरों ने भी मिलकर एक विशेष उद्देश्य वाली कंपनी (एसपीवी) क्रिएटिव पोर्ट डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड बनाई थी, जो 6 फरवरी 2008 को अस्तित्व में आई थी। इस कंपनी का श्रेई के साथ निवेश संबंधी समझौता था।

यह तय हुआ था कि मछलीपत्तनम बंदरगाह बनाने का ठेका मिलने पर जो एसपीवी बनाई जाएगी, उसमें 49 फीसदी हिस्सेदारी श्रेई-क्रिएटिव गठबंधन की होगी। मायटास-नागार्जुन के पास 51 फीसदी हिस्सेदारी रहने की बात थी।

इस बात पर भी सहमति बनी कि बोली लगाने से पहले और उसके बाद के खर्च ये दोनों गठबंधन (श्रेई-क्रिएटिव और मायटास-नागार्जुन) उसी अनुपात में वहन करेंगे, जिस अनुपात में एसपीवी में उनकी हिस्सेदारी है।

समझौते के मुताबिक ही क्रिएटिव ने अध्ययन और विश्लेषण किए और योजनाएं तथा रणनीतियां भी तैयार कीं, जिन्हें बोली के हिस्से के तौर पर पेश किया गया। समझौते के मुताबिक ठेका मिलने के बाद क्रिएटिव के प्रमोटरों को भी एसपीवी में शामिल किया जाना था।

श्रेई ने 21 जून 2007 को आंध्र सरकार के पास पत्र भेजकर बताया कि एसपीवी में उसकी हिस्सेदारी का एक हिस्सा क्रिएटिव पोर्ट डेवलपमेंट के पास है।

लेकिन क्रिएटिव का आरोप है कि ठेका मिलने के बाद मायटास ने क्रिएटिव इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा उसके प्रमोटरों को परियोजना में शामिल नहीं किया।

कंपनी ने कहा, ‘ ठेका मिलने के बाद क्रिएटिव की अनदेखी करने का मायटास का काम गलत, बेईमानी से भरा और विश्वास तोड़ने के साथ ही बोली की प्रक्रिया और राज्य सरकार के साथ यह धोखाधड़ी भी है।’

कंपनी ने राज्य सरकार को भी लपेटे में लेते हुए मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिवों और सरकार तथा विशेष मुख्य सचिव को 5 जनवरी 2009 को पत्र भेजा।

कंपनी ने  लिखा, ‘हम यह समझने में नाकाम हैं कि आंध्र सरकार ने किस वजह से रियायत के लिए ऐसा समझौता किया, जो बोली की शर्तों को पूरा नहीं कर रहा है।’

Advertisement
First Published - January 12, 2009 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement