facebookmetapixel
Advertisement
ऑप्शन बाजार में नए एक्सचेंजों की एंट्री पर SEBI की रोक, कहा- पहले कैश मार्केट मजबूत करेंGold ETFs में रिकॉर्ड निवेश, पहली बार इक्विटी फंड्स से आगे निकली कीमती धातुओं की मांगकेविन वार्श के नामांकन पर बाजार की प्रतिक्रिया आश्चर्यजनक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर आशावादी बोफारूस में 1 करोड़ मजदूरों की भारी डिमांड: क्या भारतीय श्रमिकों के पास है विदेश में मोटी कमाई का मौका?अब UPI से सीधे बैंक खाते में आएगा PF का पैसा! टेस्टिंग हुई शुरू, जानें कब से उठा सकेंगे सुविधा का लाभशहरी सहकारी बैंकों के लिए बिना गारंटी वाले लोन की सीमा बढ़ाकर 20% करने का प्रस्तावबुलेट बनाने वाली कंपनी का मुनाफा 21% उछला, रॉयल एनफील्ड की बिक्री मजबूत; ₹958 करोड़ निवेश को मंजूरीTitan Q3 Results: 61% की जबरदस्त उछाल के साथ मुनाफा ₹1,684 करोड़ हुआ, रेवेन्यू ₹24,900 करोड़ के पारडीपफेक पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटाना होगा AI कंटेंट, 20 फरवरी से नए डिजिटल नियम लागूExplainer: ऑफिस में अब नहीं होगी मील की चिंता! ‘ईट नाउ पे लेटर’ से लंच ब्रेक बनेगा और भी खुशनुमा

NALCO ने FY24 में रिकॉर्ड 4.63 लाख मीट्रिक टन ‘कास्ट मेटल’ का किया उत्पादन

Advertisement

NALCO की एल्यूमिना रिफाइनरी ने 21,24,000 मीट्रिक टन एल्यूमिना हाइड्रेट का उत्पादन किया, जबकि कैप्टिव पावर प्लांट ने सकल 719.362 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया है।

Last Updated- April 03, 2024 | 1:59 PM IST
NALCO
Representative Image

सार्वजिनक क्षेत्र की कंपनी नाल्को (NALCO) ने वित्त वर्ष 2023-24 में ‘कास्ट मेटल’ का रिकॉर्ड 4,63,428 मीट्रिक टन उत्पादन किया। कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में धातु की अब तक की सर्वाधिक 4,70,108 मीट्रिक टन बिक्री भी दर्ज की।

वित्त वर्ष 2023-24 में बॉक्साइट का उत्खनन 7,600,230 मीट्रिक टन की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। उसने अपनी स्थापना के बाद से पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिए। नाल्को के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्रीधर पात्रा ने कहा, ‘‘ कर्मचारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत तथा विभिन्न हितधारकों से प्राप्त सहयोग के दम पर पिछले चार वर्षों में कच्चे माल तथा ऊर्जा के एकीकरण तथा प्रतिभूतिकरण के जरिए कंपनी ने कई उपलब्धियां हासिल की।’’

कंपनी की एल्यूमिना रिफाइनरी ने 21,24,000 मीट्रिक टन एल्यूमिना हाइड्रेट का उत्पादन किया, जबकि कैप्टिव पावर प्लांट ने सकल 719.362 करोड़ यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। खान मंत्रालय के अधीन काम करने वाली नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) देश की अग्रणी एल्युमिना तथा एल्युमीनियम निर्माता व निर्यातक है।

Advertisement
First Published - April 3, 2024 | 1:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement