facebookmetapixel
Advertisement
Suzlon को 201.6 MW का बड़ा ऑर्डर, Waaree Group के पहले विंड एनर्जी के लिए समझौताJSW Energy vs Adani Green: किस शेयर पर ज्यादा बुलिश हैं ब्रोकरेज, कहां मिल सकता है बड़ा रिटर्न?Xtranet Technologies IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानें प्राइस बैंड, GMP और एक्सपर्ट ने क्या दी सलाहरियल एस्टेट का आउटलुक मजबूत, अब नहीं बिगड़ेंगे हालात; ऑफिस मार्केट बनेगा सबसे बड़ा सहारा!आय बढ़ी तो बीमा कवर भी बढ़ाएं? जानें टर्म प्लान अपडेट करना कब हो जाता है जरूरीLohia Corp IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला इश्यू, पैसा लगाएं या नहीं? जानें GMP, प्राइस बैंड और एक्सपर्ट की रायIndo-MIM IPO: ₹3,812 करोड़ का IPO खुला, एंकर निवेशकों ने लगाया ₹1,141 करोड़ का दांव; जानें निवेश करें या नहींकार लोन दरें 7.35% से शुरू: भारत के टॉप बैंकों में EMI की तुलनाDr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजी

जुलाई में मोपेड की बिक्री सुधरी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 3:28 AM IST

जुलाई में मोपेड की बिक्री में जबरदस्त सुधार दर्ज किया गया। मोपेड बनाने वाली एकमात्र कंपनी टीवीएस मोटर ने जुलाई 2020 में 58,403 मोपेड की बिक्री की जो एक साल पहले के मुकाबले 14 फीसदी अधिक है। पिछले साल जुलाई में कंपनी ने 51,192 मोपेट की बिक्री दर्ज की थी।
गौरतलब है कि जून 2020 में मोपेड की बिक्री 22 फीसदी घटकर 40,620 वाहन रह गई थी जो जून 2019 में 52,253 मोपेड रही थी। वर्ष 2019-20 में मोपेड की कुल बिक्री 8.97 लाख वाहन से 27 फीसदी घटकर 6.51 लाख वाहन रह गई। 
मॉनसून में देरी के कारण ग्रामीण बाजारों में कमजोर धारणा के कारण इस अवधि में मोपेड की बिक्री पर दबाव बरकरार रहा। इसके अलावा अधिक बीमा प्रीमियम के कारण लागत बढऩे से ऑनरोड कीमत में 12 फीसदी की वृद्धि और सस्ती मोटरसाइकिल बनाने वाली अन्य कंपनियों द्वारा भारी छूट की पेशकश किए जाने से मोपेड की बिक्री प्रभावित हुई।

अशोक लीलैंड को 550 करोड़ रुपये का घाटा
वाणिज्यि वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने जून 2020 में समाप्त तिमाही के दौरान 550 करोड़ रुपये का कर पूर्व घाटा दर्ज किया। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 361 करोड़ रुपये का कर पूर्व लाभ दर्ज किया था। कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान काफी कम राजस्व रहा। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का राजस्व 88 फीसदी घटकर 651 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 5,684 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था। कोविड-19 वैश्विक महामारी की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन से कंपनी के कारोबार को झटका लगा। बीएस

Advertisement
First Published - August 13, 2020 | 12:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement