कंपनियां

May Auto Sales: Toyota Kirloskar की बिक्री मई में दोगुनी हुई

Published by
भाषा   
Last Updated- June 01, 2023 | 1:46 PM IST

May Auto Sales 2023: Toyota Kirloskar Motor (टीकेएम) की कुल बिक्री मई में दोगुनी होकर 20,410 इकाई पर पहुंच गई है। यह कंपनी का सबसे ऊंचा मासिक बिक्री आंकड़ा है। कंपनी ने पिछले साल समान महीने में 10,216 वाहन बेचे थे।

कंपनी ने कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बाजार में थोक बिक्री 19,379 इकाई रही। उसने मई में अर्बन क्रूजर हाइराइडर की 1,031 इकाइयों का निर्यात भी किया।

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने कहा कि कंपनी ने मई में अपना सबसे ऊंचा मासिक बिक्री आंकड़ा हासिल किया है। उन्होंने कहा, ‘‘ग्राहकों की जरूरतों को प्राथमिकता देकर हम शेष बचे साल के लिए भी आशान्वित हैं।’’

First Published : June 1, 2023 | 1:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)