facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

M&M की नजर हल्की ई-बसों पर

Advertisement

एलसीवी बसों में हिस्सेदारी बढ़ाने और इलेक्ट्रिक, सीएनजी बसों को लॉन्च करने की योजना

Last Updated- April 28, 2025 | 10:54 PM IST
Mahindra करेगी 37,000 करोड़ रुपये का निवेश, वाहन कारोबार में बड़ा निवेश, M&M lines up Rs 37,000 crore investments in auto, farm, services biz

दिग्गज वाहन कंपनी महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने एसएमएल इसुजू में नियंत्रण हिस्सेदारी के अधिग्रहण का लाभ उठाने की योजना बनाई है। उसकी नजर हल्के वाणिज्यिक वाहनों (एलसीवी) की बस श्रेणी में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने पर है। साथ ही वह इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाली बसें भी जल्द ही लाना चाह रही है।

एमऐंडएम ने शनिवार को ऐलान किया था कि उसने 650 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 555 करोड़ रुपये में एसएमएल इसुजू में 58.96 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए समझौता किया है। इसके बाद एमऐंडएम आम शेयरधारकों से 1,554.6 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 585 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए अनिवार्य खुली पेशकश लाएगी। यह शेयर के पिछले बंद भाव 1,766.7 रुपये के मुकाबले 12 प्रतिशत की छूट है। बाजार ने इस सौदे को हरी झंडी दी है और एमऐंडएम के शेयर में तेजी देखी गई जबकि एसएमएल इसुजू के शेयर में 10 प्रतिशत का निचला सर्किट लगा।

मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए एमऐंडएम के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी (वाहन और कृषि क्षेत्र) राजेश जेजुरिकर ने कहा कि एसएमएल इसुजू इलेक्ट्रिक बस विकसित कर रही है और उसकी सीएनजी में भी मौजूदगी है। इस अधिग्रहण की बदौलत एमऐंडएम को उन जगह तक पहुंच मिल जाएगी जहां फिलहाल उसकी मौजूदगी नहीं है।

एलसीवी बस श्रेणी में एसएमएल इसुजू की16 प्रतिशत हिस्सेदारी है और इस संयुक्त इकाई के पास 21 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी होगी, जिससे यह इस इस खंड में तीसरे स्थान पर आ जाएगी। एसएमएल इसुजू ने जनवरी के भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में इलेक्ट्रिक वाहन हिरोई.ईवी का प्रदर्शन किया था और संकेत दिया था कि वह इस साल अप्रैल-जून तिमाही में इसे पेश कर सकती है। कंपनी के हिरोई.ईवी बस प्लेटफॉर्म को शहर के अंदर तथा विभिन्न शहरों के बीच परिवहन के लिए डिजाइन किया गया है।

Advertisement
First Published - April 28, 2025 | 10:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement