facebookmetapixel
Advertisement
दिसंबर संकट के बाद इंडिगो की बड़ी उड़ान, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का ऐलानरेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूरा

नवंबर से भारत में बनेंगे Honor के स्मार्टफोन, पहले साल 2500 करोड़ रुपये की कमाई का रखा लक्ष्य

Advertisement

PSAV Global के सह-संस्थापक और सीईओ सी.पी. खंडेलवाल ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य है कि पहले साल में ही करीब 1% मार्केट शेयर हासिल किया जाए।

Last Updated- August 25, 2025 | 11:30 AM IST
Honor Smartphones
Representative Image

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Honor जल्द ही भारत में अपने स्मार्टफोन के मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने जा रही है। कंपनी के ब्रांड पार्टनर PSAV Global ने बताया कि नवंबर 2025 से भारत में Honor Smartphones ‘Made in India’ टैग के साथ तैयार किए जाएंगे।

PSAV Global के सह-संस्थापक और सीईओ सी.पी. खंडेलवाल ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य है कि पहले साल में ही करीब 1% मार्केट शेयर हासिल किया जाए। इसके जरिए कंपनी लगभग 2,500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू पाना चाहती है। यह लक्ष्य नवंबर 2025 से नवंबर 2026 के बीच पूरा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में कंपनी CKD (Complete Knocked Down) मैन्युफैक्चरिंग मॉडल से काम शुरू करेगी। फिलहाल चार मॉडल्स को BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) से मंजूरी मिल चुकी है।

Honor ने हाल ही में Honor X9c और Honor X7c लॉन्च किए हैं। इसके बाद कंपनी Honor V3 और Honor Magic 7 Pro को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। खंडेलवाल ने कहा, “जैसे ही भारत में लोकल मैन्युफैक्चरिंग शुरू होगी, हम सभी ग्लोबल मॉडल्स को भारतीय बाजार में अंतरराष्ट्रीय टाइमलाइन के हिसाब से लॉन्च करेंगे।”

गौरतलब है कि PSAV पहले Huawei का हिस्सा था और अब भारत में Honor Tech का आधिकारिक ब्रांड पार्टनर है। कंपनी ने 2024 में ही भारत में उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन BIS क्लियरेंस और Honor के ग्लोबल मैनेजमेंट में बदलाव की वजह से योजना आगे बढ़ गई।

Counterpoint Research की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 की पहली तिमाही में Huawei चीन की सबसे बड़ी कंपनी रही, जबकि Honor और Motorola ने कई बाजारों में तेजी से ग्रोथ दिखाई और मजबूत प्रतिस्पर्धा दी।

Advertisement
First Published - August 25, 2025 | 11:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement