facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

L&T ने एथिलीन ऑक्साइड रिएक्टर चीन भेजे

Advertisement

L&T ने एक बयान में कहा कि लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की इंजीनियरिंग इकाई ने इन रिएक्टर को चीन में रासायनिक दिग्गज बीएएसएफ की एक परियोजना के लिए भेजा है।

Last Updated- May 22, 2024 | 1:10 PM IST
L&T
Representative Image

बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने दुनिया के सबसे भारी एथिलीन ऑक्साइड रिएक्टर (पेट्रो रसायन संयंत्रों में एक महत्वपूर्ण घटक) चीन भेजे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) की इंजीनियरिंग इकाई ने इन रिएक्टर को चीन में रासायनिक दिग्गज बीएएसएफ की एक परियोजना के लिए भेजा है।

एलएंडटी हेवी इंजीनियरिंग और एलएंडटी वाल्व्स के पूर्णकालिक निदेशक एवं वरिष्ठ कार्यकारी उपाध्यक्ष अनिल वी. परब ने कहा, ‘‘ मैं एलएंडटी को उसकी प्रतिष्ठित परियोजना के लिए सबसे महत्वपूर्ण रिएक्टर की आपूर्ति करने का अवसर देने के लिए बीएएसएफ को धन्यवाद देता हूं।’’

बीएएसएफ चीन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ परियोजना प्रबंधन (न्यू वर्बंड) जोआचिम थिएल ने कहा, ‘‘ यह… बीएएसएफ के करीब 160 वर्षों के इतिहास में अब तक निर्मित सबसे बड़े ईओ रिएक्टर हैं। ये चीन में रासायनिक बाजार की वृद्धि का समर्थन करने के लिए झानजियांग में वर्बंड में पेट्रो रसायन परियोजना के लिए महत्वपूर्ण आपूर्ति है।’’

लार्सन एंड टुब्रो 27 अरब अमेरिकी डॉलर की भारतीय बहुराष्ट्रीय कंपनी है। यह इंजीनियरिंग, खरीद तथा निर्माण (ईपीसी) परियोजनाओं, उन्न्त विनिर्माण व सेवाओं के कारोबार में है।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 1:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement