facebookmetapixel
बजट में ग्रोथ को गति देने को निवेश पर जोर, घाटे का लक्ष्य बताता है सरकार की प्राथमिकता: सीतारमणSTT बढ़ने से Arbitrage Funds का रिटर्न कितना घटेगा? Edelweiss MF ने लगाया अनुमान; देखें कैलकुलेशनFPIs ने भारतीय बाजार से जनवरी में निकाले ₹36,000 करोड़, STT बढ़ोतरी से आगे भी दबाव की आशंकाBudget 2026: इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण के लिए ₹40,000 करोड़ का फंड, सेमीकंडक्टर हब बनेगा भारतGold-Silver Price Crash: चांदी 4 दिन में ₹2 लाख तक टूटी! सोना भी 24% फिसला; आगे क्या फिर चमकेगा?₹400 के पार जाएगा NTPC? तीन ब्रोकरेज ने दी BUY की सलाहडिविडेंड और म्युचुअल फंड इनकम पर ब्याज कटौती खत्म, कैसे बढ़ेगा आपका टैक्स बोझ? ₹1 लाख के कैलकुलेशन से समझेंसरकार की रणनीति समझिए, बजट में छिपा है बड़ा संदेशक्या प्रदूषण से हो रही मौतों को स्वीकार करने से बच रही सरकार? दो सरकारी विभागों में ही इसपर बड़ा विरोधाभासBank Stocks: SBI, BOB, Indian Bank क्यों टूटे? 2 दिन में 8% की बड़ी गिरावट

LIC: कम रेट पर टैक्स चुकाने के लिए इंश्योरेंस कंपनी को मिला 37000 रुपये का GST नोटिस

पहले भी, LIC को GST अधिकारियों से अक्टूबर में 84 करोड़ रुपये और सितंबर में 290 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स पेनाल्टी नोटिस मिला।

Last Updated- October 11, 2023 | 11:34 AM IST
LIC Chairman: Siddharth Mohanty appointed new chairman of LIC, will hold the post till 2025

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को करीब 37000 रुपये के GST कलेक्शन के लिए डिमांड ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बुधवार को एक्सचेंजों को बताया कि उसे यह डिमांड ऑर्डर 2019-2020 की मूल्यांकन अवधि (assessment period) में कुछ इनवाइस में 18 प्रतिशत के बजाय 12 प्रतिशत टैक्स का पेमेंट करने के लिए मिला है।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, श्रीनगर के राज्य अधिकारी ने जीवन बीमाकर्ता पर 10462 रुपये का GST, 20000 रुपये का जुर्माना और 6382 रुपये का ब्याज यानी कुल मिलाकर 36844 रुपये लगाया है।

पहले भी LIC को मिल चुका है नोटिस

सार्वजनिक क्षेत्र के बीमाकर्ता ने कहा कि इस एक्शन से LIC की वित्तीय स्थिति पर कोई प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है।

पहले भी, LIC को GST अधिकारियों से अक्टूबर में 84 करोड़ रुपये और सितंबर में 290 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स पेनाल्टी नोटिस मिला।

LIC ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा कि अक्टूबर में उसे कई मूल्यांकन वर्षों (multiple assessment years) के लिए 84 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स जुर्माना मिला था। वर्ष 2012-13 के लिए, टैक्स अथॉरिटी ने 12.61 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था, 2018-19 के लिए यह 33.82 करोड़ रुपये था, जबकि मूल्यांकन वर्ष 2019-2020 के लिए जुर्माना 37.58 करोड़ रुपये था।

इसके अलावा, सितंबर में LIC को 166.75 करोड़ रुपये से ज्यादा की एक और टैक्स डिमांड नोटिस मिली जिसमें 107.05 करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याज लगाया गया और 16.67 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना। यानी सितंबर में एलआईसी को कुल मिलाकर 2,90,49,22,609 रुपये का डिमांड ऑर्डर मिला।

चढ़े शेयर

मंगलवार सुबह 11: 18 बजे, भारतीय जीवन बीमा निगम के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 0.63 प्रतिशत बढ़कर 639.50 रुपये पर कारोबार कर रहे थे।

First Published - October 11, 2023 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट