facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में आया उफान, क्या डेट फंड निवेशकों को घबराने की जरूरत? जानें कहां लगाएं पैसा और कितना रखें जोखिम1.4 करोड़ गिरफ्तारियां, लाखों केस लंबित! पूर्व CJI संजीव खन्ना ने बताया न्याय में देरी का सबसे बड़ा खामियाजा किसे भुगतना पड़ता हैSIR में 13.4 करोड़ नाम बाहर, उत्तर भारत सबसे आगे, 11 राज्यों में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं के नाम कटेसोना ₹1.52 लाख के करीब, चांदी ₹2.37 लाख पर; आज क्यों गिर रहे दाम?12 अरब डॉलर की पोस्को परियोजना कैसे हुई फेल? जमीन विवाद से खनन नीति तक, जानिए क्यों भारत से खाली हाथ लौटी कंपनीHUL ने तय किया 22-24% मार्जिन का लक्ष्य, निवेश बढ़ाने का भी बड़ा प्लान83 की उम्र में भी नहीं थमे अशोक सूटा, Happiest Minds बेचकर अब इस कारोबार पर बड़ा दांवदो कंपनियां खरीदने के बाद नहीं रुकेगी RPG Life, अब बड़े API कारोबार पर नजरमणिपाल हॉस्पिटल्स का बड़ा विस्तार, 2,426 नए बेड जोड़ने की तैयारी20,000 से 60,000 टन! HEG ने बनाया बड़ा विस्तार प्लान, खर्च होंगे ₹5,500 करोड़

गत वित्त वर्ष L&T के CFO, CEO के वेतन में हुई कटौती

Advertisement

सभी कर्मचारियों के लिए औसत पारिश्रमिक वित्त वर्ष 2023 में 3.06 प्रतिशत बढ़ा। वहीं गैर-प्रबंधन संबं​धित कर्मियों के लिए वेतन में औसत वृद्धि 7.72 प्रतिशत रही।

Last Updated- July 18, 2023 | 10:51 PM IST
Salary cut for L&T's CFO, CEO last fiscal

लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) के दो मुख्य अ​धिकारियों, मुख्य वित्तीय अ​धिकारी और प्रबंध निदेशक के वेतन में वित्त वर्ष 2023 के दौरान दो अंक की कटौती दर्ज की गई। कंपनी द्वारा हाल में जारी सालाना रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

एलऐंडटी की वित्त वर्ष 2023 की सालाना रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य कार्या​धिकारी एवं प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन ने बीते वित्त वर्ष में 35.67 करोड़ रुपये का कुल पारिश्रमिक प्राप्त किया। सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वित्त वर्ष 2022 की तुलना में 41 प्रतिशत कम था।

वहीं एलऐंडटी के मुख्य वित्तीय अ​धिकारी और पूर्णकालिक निदेशक आर शंकर रमन के लिए भी पारिश्रमिक वित्त वर्ष 2023 में 22.56 प्रतिशत घटकर 22.17 करोड़ रुपये रह गया। सालाना रिपोर्ट के अनुसार तुलनात्मक तौर पर, सभी कर्मचारियों के लिए औसत पारिश्रमिक वित्त वर्ष 2023 में 3.06 प्रतिशत बढ़ा। वहीं गैर-प्रबंधन संबं​धित कर्मियों के लिए वेतन में औसत वृद्धि 7.72 प्रतिशत रही।

कंपनी ने दो प्रमुख अ​धिकारियों के वेतन में कटौती के कारणों की जानकारी नहीं दी है। इस संबंध में मंगलवार को एलऐंडटी को भेजे गए ईमेल संदेश का भी कोई जवाब नहीं मिला है। वित्त वर्ष 2022 में इन दोनों शीर्ष अ​धिकारियों का पारिश्र​मिक 100 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया गया था।

Also read: L&T Technology Q1 result: नेट प्रॉफिट 13 फीसदी बढ़कर 311.1 करोड़ रुपये पर पहुंचा

पूंजीगत खर्च में सुधार

कंपनी के चेयरमैन एएम नाइक द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि पूंजीगत खर्च में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘देश के इतिहास में यह दुर्लभ अवसर हैं, जब हम भारत में पूंजीगत सुधार दर्ज कर रहे हैं। मध्य पूर्व क्षेत्र हमारे लिए एक महत्वपूर्ण वै​श्विक बाजार है।’ 9 अगस्त को होने वाली आगामी सालाना आम बैठक कंपनी चेयरमैन के तौर पर नाइक की आ​खिरी बैठक होगी।

कोष जुटाने की तैयारी

कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि उसने करीब 4,500 करोड़ रुपये के मौजूदा ऋणों के भुगतान और अपने प्रस्तावित पूंजीगत खर्च के वित्त पोषण के लिए चालू वित्त वर्ष में दीर्घाव​धि ऋण जुटाने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - July 18, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement